अभद्रतापूर्ण व्यवहार के विरोध में कांग्रेसियों ने मोदी सरकार के खिलाफ निकाली भड़ास , किया पुतला दहन

अभद्रतापूर्ण व्यवहार के विरोध में कांग्रेसियों ने मोदी सरकार के खिलाफ निकाली भड़ास , किया पुतला दहन

कवर्धा/बोड़ला :- प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम एवं कैबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर के निर्देशानुसार एवं जिला प्रभारी पाटीला की सहमति से जिला कांग्रेस कमेटी कबीरधाम अध्यक्ष नीलू चंद्रवंशी के नेतृत्व और अध्यक्ष ब्लाक कांग्रेस कमेटी बोड़ला पीताम्बर वर्मा के मार्गदर्शन में कांग्रेसियों ने बुधवार को जिला कांग्रेस कार्यालय के सामने सिग्नल चौक कवर्धा में मोदी सरकार के खिलाफ़ पुतला दहन किया। उल्लेखनीय है कि केंद्र की मोदी सरकार के इशारे पर भारतीय जनता पार्टी के सदस्यों के सहयोग से संसद भवन के भीतर राज्यसभा में छत्तीसगढ़ से कांग्रेस पार्टी संगठन के दो महिला सांसद सदस्यों के साथ हुए अभद्रता पूर्ण व्यवहार करने वाले भारतीय जनता पार्टी के मोदी सरकार के खिलाफ़ जमकर नारेबाजी करते हुए पुतलादहन किया गया है। कार्यक्रम में बोड़ला ब्लाक से 40 लोग शामिल हुए।
बोड़ला ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष पितांबर वर्मा ने कहा कि भाजपा कहती कुछ है और व्यवहार में करती कुछ और है। राज्यसभा मे छत्तीसगढ़ के महिला सांसदों के साथ किया गया पुरुष मार्शल और भाजपा सांसदों का दुर्व्यवहार अत्यंत ही निंदनीय है जो स्वस्थ समाज को शर्मसार करने वाली घटना है। नारी का सम्मान ना कर अपने नारी विरोधी चेहरा को ही उजागर की है। इनका इतिहास ही नारी विरोधी और शोषण का रहा है। जब से भाजपा की सरकार केंद्र में काबिज है नारियो पर अत्याचार बढ़े है।अब तो संसद के भीतर भी दरिंदगी का वातावण बनाया जा रहा है। जनता के मुद्दों को संसद में उठाने से रोका जा रहा है।जब संसद के अंदर महिला सुरक्षित महसूस नही कर रही है तो संसद के बाहर कैसे सुरक्षित रहेंगी।भाजपा का यह रूप अत्यंत ही शर्मनाक है। निंदनीय है।

उक्त कार्यक्रम में मुख्य रूप से शामिल नीलकंठ चंद्रवंशी जिलाध्यक्ष कांग्रेस कमेटी कवर्धा, पीताम्बर वर्मा अध्यक्ष ब्लाक कांग्रेस कमेटी बोड़ला, मोहित माहेश्वरी अध्यक्ष ब्लाक कांग्रेस कमेटी कवर्धा, गंगोत्री योगी महिला जिलाध्यक्ष कबीरधाम,अमर सिंह वर्मा जिलाध्यक्ष सरपंच संघ कबीरधाम, आकाश केशरवानी जिलाध्यक्ष, सावित्री रामचरण साहू अध्यक्ष नगर पंचायत बोड़ला ,तुलसी पटेल उपाध्यक्ष जिला कांग्रेस,गोरेलाल चंद्रवंशी मिडिया प्रभारी ब्लाक कांग्रेस कमेटी बोड़ला, रामचरण साहू जी जिला कार्यकारणी सदस्य, परमेश्वर मानिकपुरी सचिव ब्लाक कांग्रेस बोड़ला, अमित वर्मा जी युवा कांग्रेस, विसर्जन धुर्वे, भरत गुप्ता,भोला धुर्वे, एवम सभी कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।