अब कवर्धा में भी सुरक्षित नहीं है बेटियां, 14 साल की नाबालिग के साथ हुई गैंगरेप


@Ap news कवर्धा : शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के पास बीती रात 14 वर्षीय नाबालिग आदिवासी से दुष्कर्म की घटना हुई। वारदात की जानकरी नाबालिग ने थाना में दर्ज कराई है।घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। घटना के आरोपी अभी पुलिस के हिरासत से बाहर है। जिला पुलिस बल आरोपियों की तलाश में जुट गई है। इस मामले में एसपी शलभसिन्हा ने जानकरी दी है।
पीजी कॉलेज के पास की घटना, लड़की साथ एक दोस्त को भी अज्ञात बदमशों ने पीटा ,घटना पीजी कॉलेज के पास की है। नाबालिग अपने दोस्त के साथ मैदान में बैठी थी तभी चार अज्ञात बदमाश आए और देर रात घर से बहार होने की बात कहते हुए धमकाने लगे। बातों ही बातों में झड़प बड़ गया। नाबालिग के साथी को बदमाशों ने पीटा जिसेक बाद वहा से भाग गया। अकेले नाबालिग के साथ चार बदमाशों ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है।
नाबालिग ने एक का चेहरा पहचाना, तलाश में शहर की पुलिस।
कवर्धा एसपी शलभ कुमार सिन्हा ने इस बात की जान जानकारी देते हुए कहा कि आरोपियों की तलाश जारी है। शहर के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे है। नाबालिग ने अपने बयान में एक आरोपी को चेहरा पहचाने की बात की है। आरोपियों में से एक को वह पहचानती है और उसे उसके घर के आस-पास देखा करती है।जिसे जल्द ही हिरासत में ले लिया जायेगा।