अपने दो बच्चे के साथ फांसी के फंदे पर झूली एक मां, तीनो की मौत।


बिरसा :बिरसा थाना क्षेत्र के अंतर्गत साल्हेवारा (मानेगांव )गांव में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जी हां हम आपको बता दें यहां एक ही परिवार के तीन लोग जिसमें एक मां और उनके दो बच्चों ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है। जिसमें मृतक मां का नाम ममता तड़ावी पति कृष्णा तड़ावी उम्र 25 वर्ष जाति सतनामी व उनकी पुत्र क्रिस तड़ावी उम्र ढाई साल व पुत्री कृतिका तड़ावी उम्र डेढ़ साल बताए जा रहे है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मा ने पहले दोनों बच्चो को फांसी पर लटका कर स्वयं भी फांसी पर झूल गई। घटना कल शाम लगभग पाच बजे की बताई जा रही है। महिला की शादी को पाच साल हुए थे घटना कैसे हुई इसका पता अभी नहीं चल पाया है। पीएम के लिए बिरसा हॉस्पिटल में लेे जाया गया शव को। जांच में जुटी बिरसा पुलिस। भारी संख्या में पुलिस बल तैनात। पुलिस जांच के बाद ही पता चल पाएगा कि मौत कैसे हुई।