G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhKabirdham

अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा युवा कवर्धा ने सौपा कलेक्टर को ज्ञापन

अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा युवा कवर्धा ने सौपा कलेक्टर को ज्ञापन

कवर्धा :- छत्तीसगढ़ बिलासपुर के सीपत में श्री हनुमान मंदिर में भगवान की मूर्ति को तोड़कर उसके स्थान पर पवित्र ग्रंथ को रख दिया गया व हिन्दू धर्म के करोड़ो लोगों की भावनाओं के साथ खिलवाड़ किया गया व जिसके कारण आज छत्तीसगढ़ में देवी व देवताओं की आस्था के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है असामाजिक तत्त्वों द्वारा किये गए इस कृत्य को अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा युवा कवर्धा हरगिज़ माफ नही करेगा साथ ही अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा युवा कवर्धा द्वारा जिला प्रभारी व प्रदेश महासचिव रमन सिंह ठाकुर आज दोपहर को एकजुट होकर 2.00 बजे कलेक्टर कार्यालय पहुँचकर महामहिम राज्यपाल व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नाम ज्ञापन सौपा गया व जिला प्रशासन को जानकारी देते हुए कहा गया है कि अगर जल्द से जल्द जिस किसी ने भी इस प्रकार का कृत्य को अंजाम दिया है उसे जल्द ही गिरफ्तार किया जाए अगर ऐसा नही किया जाता है तो 48 घंटे के बाद अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा युवा कवर्धा द्वारा सड़को पर उतर कर उग्र आंदोलन करने बाध्य होगी वही जब हमने इस विषय पर जिलाध्यक्ष हिमांशु सिंह ठाकुर से बात किया तो उन्होंहे बताया कि छत्तीसगढ़ बिलासपुर के सीपत में किये गए असामाजिक तत्वों द्वारा इस कृत्य पर व हिंदु धर्म की भावनाओं को ठेस पहुँचाने का जो कार्य किया गया है वह माफ करने योग्य नही है इस आवेदन पर प्रशासन कार्यवाही नही करती है तो अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा युवा पूरे छत्तीसगढ़ में सड़कों पर उतर कर उग्र से उग्र आंदोलन करने बाध्य होगी जिसकी सम्पूर्ण जवाबदारी प्रशासन की होगी।इस कार्यक्रम में जिला प्रभारी व प्रदेश महासचिव रमन सिंह ठाकुर , जिला सचिव दुखहरण सिंह, जिला सहसचिव सिद्धांत सिंह , जिला कार्यवाहक पदमराज सिंह सहित युवा साथी शामिल थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page