G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
BIG NewsINDIATrending News

अंडमान निकोबार में भूकंप के झटके, जम्मू कश्मीर के कटरा में भी हिली धरती

Earthquake

देश के उत्तरी और दक्षिणी छोर में शुक्रवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए। अब से कुछ देर पहले अंडमान निकोबार में भूकंप का झटका महसूस किया गया। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 4.8 मापी गई। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के अनुसार भूकंप का केंद्र राजधानी पोर्टब्लूयर से 250 किमी. पूर्व में था। 

इससे पहले आज सुबह जम्मू के कटरा में भी भूकंप के झटका महसूस किया गया। रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 3.9 थी। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के अनुसार यह भूकंप सुबह 4.55 बजे महसूस हुआ। भूकंप का केंद्र कटरा से 88 किमी. पूर्व में था। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page