G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
BIG NewsTrending News

हिमाचल प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के 21 नये मामले सामने आये, कुल संख्या बढ़ कर 132 हुई

Coronavirus
Image Source : PTI

शिमला। हिमाचल प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के 21 नये मामले सामने आने के साथ राज्य में इसकी कुल संख्या बढ़ कर बृहस्पतिवार को 132 हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को बताया कि इनमें से कम से कम 15 लोग हाल ही में मुंबई या पश्चिम बंगाल से लौटे हैं। उन्होंने बताया कि राज्य में अब तक 54 लोग संक्रमण मुक्त हुए हैं, जबकि 74 लोगों का इलाज चल रहा है। इनमें से 32 मरीज कांगड़ा से हैं, हमरीपुर से 20, सोलन और बिलासपुर से पांच-पांच, मंडी से चार, चंबा से तीन, सिरमौर और उना से दो-दो तथा एक मरीज कुल्लू से है। 

राज्य में इस संक्रामक रोग से अब तक चार लोगों की मौत हो चुकी है। विशेष सचिव (स्वास्थ्य) निपुण जिंदल ने बताया कि कांगड़ा जिले में एक महिला समेत मुंबई से लौटे छह लोग और सोलन जिले में पश्चिम बंगाल से लौटे पांच लोगों के कोविड-19 से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। उन्होंने बताया कि वे पहले से ही पृथक केंद्र में रह रहे थे और उन्हें बैजनाथ ले जाया जा रहा है।

हमीरपुर के उपायुक्त हरिकेश मीणा ने बृहस्पतिवार को हमीरपुर में 10 मामलों की पुष्टि की, जिनमें से चार लोग मुंबई से लौटे हैं जबकि एक व्यक्ति एक संक्रमित मरीज के संपर्क में दो दिन पहले आ गया था। शेष पांच का ब्योरा अभी उपलब्ध नहीं हो पाया है। विशेष सचिव ने बताया कि सोलन के पांच मामलों में सभी लोग 15 मई को पश्चिम बंगाल से लौटे था। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page