G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
BIG NewsTrending News

शुक्रवार से खुलेंगे रेल रिजर्वेशन काउंटर, कॉमन सर्विस सेंटर्स और एजेंट्स के जरिये भी बुक होंगे टिकट

Indian Railways green lights re-opening of reservation counters
Image Source : GOOGLE

नई दिल्‍ली। भारतीय रेलवे ने 1 जून से चलने वाली 200 ट्रेनों के लिए आरक्षित टिकट की बुकिंग के लिए रिजर्वेशन काउंटर्स को शुक्रवार से चरणबद्ध ढंग से खोलने की घोषणा की है। रेलवे ने 7 लाख कॉमन सर्विस सेंटर्स और टिकट एजेंट्स के जरिये भी आरक्षि‍त टिकट बुक करने की अनुमति दे दी है। ये सभी शुक्रवार से काम करना शुरू करेंगे।

भारतीय रेलवे ने सभी जोनल मैनेजर को निर्देश दिया है कि वह स्‍थानीय जरूरत और स्थिति के मुताबिक रिजर्वेशन काउंटर को खोलने का फैसला स्‍वयं लें। यह रिजर्वेशन काउंटर्स शुक्रवार से चरणबद्ध ढंग से खोले जाएंगे।   

उल्‍लेखनीय है कि वर्तमान में चल रही श्रमिक स्‍पेशल ट्रेनों का प्रबंधन मौजूदा नियमों के तहत स्‍थानीय राज्‍य सरकार द्वारा किया निरंतर किया जाता रहेगा। भारतीय रेलवे ने अपने एक बयान में कहा है कि सभी बुकिंग सुविधाओं को खोलना यात्री रेल सेवा को दोबारा सामन्‍य स्‍तर पर लाने की ओर बढ़ाए जाने वाले कदमों का संकेत है। सभी संभावित यात्रियों के लिए टिकट बुकिंग की सुविधा को आसान बनाने की दिशा में यह निर्णय लिया गया है।

जोनल रेलवे को सोशल डिस्‍टेंसिंग दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने और साफ-सफाई बनाए रखने के लिए भी निर्देश दिए गए हैं। जल्‍द ही और ट्रेनों को शुरू करने की घोषणा की जाएगी। इससे पहले रेल मंत्री पीयूष गोयल ने कहा था कि यह समय भारत को सामान्‍य स्थिति की ओर ले जाने का है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page