G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
Video NewsViral

महज नौ साल की उम्र में ‘मरना’ चाहता है ये बच्चा, वीडियो देखकर छलक पड़ेंगे आंसू

बच्चे की लंबाई नहीं बढ़ पाई तो स्कूल के साथी उसे परेशान करने लगे। बच्चा इतना परेशान हो गया कि खुद की जान लेना चाहता है। ये वीडियो आपको रुला सकता है।

महज नौ साल का एक बच्चा खुद को मार डालना चाहता है। वो अपनी मां से चाकू मांग रहा है ताकि खुद को मार सके। स्कूल में बुलिंग( तंग करने) के शिकार इस बच्चे का भावुक वीडियो इसकी मां ने फेसबुक पर शेयर किया तो ये चंद घंटों में वायरल हो गया है। वीडियो देखकर लोग इमोशनल हो रहे हैं और बुलिंग को समाज के लिए खतरा बता रहे हैं।

बताया जा रहा है कि वीडियो ऑस्ट्रेलिया का है जहां एक मां अपने बच्चे को स्कूल से लेने के लिए गई तो बच्चा गाड़ी में बैठते ही रोने लगा और रोते रोते उसने अपना दर्द बयां किया। बच्चा सीट पर बैठा हुआ रोते हुए कह रहा है कि मुझे रस्सा दो, मैं खुद को मारने जा रहा हूं। मैं मर जाना चाहता हूं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page