G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
BIG NewsTrending News

भारत में कोरोना वायरस के मामले 1.18 लाख के पार, अबतक 3583 लोगों की मौत

Coronavirus cases in India till 22nd May 

नई दिल्ली: भारत में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या शुक्रवार सुबह 9 बजे तक 118447 तक पहुंच गई है। वहीं इस वायरस के कारण मौत का आंकड़ा 3583 हो गया है। उपचार के बाद 48583 मरीज ठीक भी हुए है। सरकार ने हालांकि कहा कि दुनिया की औसत मृत्यु दर 6.65 प्रतिशत की तुलना में भारत में यह दर आधे से भी कम है। अधिकारियों ने दो महीने के अंतराल के बाद घरेलू उड़ानों को फिर से शुरू करने के लिए विस्तृत दिशानिर्देशों का ऐलान किया। वहीं कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम के लिये बीते 25 मार्च से जारी देशव्यापी लॉकडाउन के चौथे चरण में व्यावसायिक गतिविधियों एवं लोगों के आवगमन को गति मिली है।

इसी समय केंद्र सरकार ने सभी राज्यों से मौजूदा लॉकडाउन के नियमों का सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित करने के लिये कहा है। इसमें रात का कर्फ्यू भी शामिल है जो शाम सात बजे से सुबह सात बजे तक है। केंद्र ने यह भी कहा है कि इसे कुछ स्थानों पर प्रतिबंधों के उल्लंघन के बारे में पता चला है।

 सभी राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों को भेजे गये निर्देश में केंद्रीय गृह मंत्रालय ने दिशा निर्देशों का सख्ती से पालन करने के लिये कहा है। इसमें कोरोना वायरस संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिये मास्क पहनना तथा एकदूसरे से मेल जोल से दूरी समेत अन्य उपाय शामिल हैं। इस घातक वायरस के कारण देश भर में मरने वालों की संख्या 3583 है। इस वायरस के कारण मृत्यु दर करीब तीन फीसदी है। देश में करीब 47 हजार से ज्यादा मरीज ठीक हो चुके हैं। अबतक करीब 15 अन्य देशों में कोरोना वायरस के कारण भारत से अधिक मौत हुयी हैं।

हालांकि, देश में ऐसे मरीजों की संख्या 65 हजार से अधिक है जिनका इलाज चल रहा है और भारत इस लिहाज से दुनिया में पांचवें स्थान पर है। अमेरिका, रूस, ब्राजील और फ्रांस ऐसे मुल्क हैं जहां भारत से अधिक मरीजों का इलाज चल रहा है । कोरोना वायरस संक्रमण के मामले में भारत आंकड़ों के हिसाब से दुनिया का 11वां सर्वाधिक प्रभावित देश है। दस सबसे अधिक प्रभावित देशों में से कुछ में सक्रिय मामलों (ऐसे मरीजों के मामले जिनका अभी इलाज चल रहा है) की संख्या भारत से कम है, जिसमें स्पेन, इटली, जर्मनी, तुर्की एवं ईरान शामिल हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page