G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
BIG NewsTrending News

भारतीय नौसेना ने शुरू किया ऑपरेशन “समुद्र सेतु”, विदेशों में फंसे लोगों को लाएंगे स्वदेश

भारतीय नौसेना ने शुरू किया ऑपरेशन “समुद्र सेतु”, विदेशों में फंसे लोगों को लाएंगे स्वदेश

नई दिल्ली: कोरोना वायरस के कारण दुनिया के बदले हालातों के बीच भारतीयों को विदेशों से स्वदेश वापस लाने के लिए भारत के प्रयासों के तहत  भारतीय नौसेना ने “समुद्र सेतु” अभियान शुरू किया है। भारतीय नौसेना के जहाज जलश्वा और मागर को मालदीव के बंदरगाह के लिए रवाना कर दिया गया है, जो फिलहाल अपने रास्ते में हैं। पहले चरण में यहां से 8 मई से भारतीयों को स्वदेश लाना शुरू हो जाएगा।

कोरोना वायरस महामारी से पैदा हुए हालातों का विदेश में रह रहे भारतीयों पर पड़ने वाले असर पर भारत सरकार बहुत करीब से नजर बनाए हुए है। भारतीय नौसेना को समुद्र से उनकी निकासी के लिए उपयुक्त तैयारी करने के लिए निर्देशित किया गया है। फिलहाल, नौसेना के जहाजों द्वारा निकाले जाने वाले भारतीय नागरिकों की एक सूची तैयार की जा रही है। उन सभी की स्क्रीनिंग की जाएगी।

पहले चरण में 1000 लोगों को लाया जाएगा। उनके लिए जहाज पर मेडिकल की सुविधा होगी। उन्हें लाने के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा ख्याल रखा जाएगा। जिन जहाजों से इन लोगों को लाया जा रहा है उन्हें ऐसे ऑपरेशन्ल के लिए उपयुक्त रूप से तैयार किया गया है। इन लोगों को कोच्चि और केरल में उतारा जाएगा। यहां उन्हें राज्य अधिकारियों को सौंपा जाएगा।

यह ऑपरेशन रक्षा मंत्रालय, विदेश मंत्रालय, गृह मंत्रालय तथा भारत सरकार और राज्य सरकारों की विभिन्न अन्य एजेंसियों के साथ निकट समन्वय में आगे बढ़ रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page