G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
BIG NewsTrending News

गाजियाबाद में गुरुवार से खुलेंगे बाजार, जिलाधिकारी ने जारी किए नए दिशा-निर्देश

Ghaziabad: DM shares new guidelines for lockdown 4.0
Image Source : GOOGLE

गाजियाबाद। नोएडा के बाद गाजियाबाद में भी सभी उद्योग और बाजार खोलने के लिए लॉकडाउन 4.0 से संबंधित नए दिशा-निर्देश जारी किए गए। गाजियाबाद के जिलाधिकारी अजय शंकर पांडे ने कहा कि गाजियाबाद में गुरुवार से सभी बाजार, उद्योग और कार्यालय खुलेंगे।

जिलाधिकारी ने लॉकडाउन 4.0 के दौरान व्‍यवसायिक प्रतिष्‍ठानों को खोले जाने के निर्देश दिए। जनपद में सभी व्‍यवसायिक प्रतिष्‍ठान खुलने के दौरान सभी दुकानदारों व ग्राहकों को मास्‍क पहनना अनिवार्य होगा। सभी व्‍यवसायिक प्रतिष्‍ठान अपने यहां सैनिटाइजेशन एवं सोशल डिस्‍टेंसिंग का पालन सुनिश्चित करेंगे।

गाजियाबाद में आज 5 पॉजिटिव केस आए सामने

गाज़ियाबाद में आज 5 पॉजिटिव केस सामने आए, जिसमे वसुंधरा के रहने वाले तीन लोग कोरोना संक्रमित हुए है। ये तीनों वसुंधरा सेक्टर 1,3,15 के रहने वाले हैं। इसके अलावा एक व्यक्ति खोड़ा और एक महाराजपुर में रहने वाले कोरोना संक्रमित हुए हैं।

जनपद में अब तक कुल मरीज़ों की संख्या 196 हो गई है। एक्टिव मरीजों की संख्या 33 है और जनपद में हॉटस्पॉट की संख्या 18 है। जनपद में रेड जोन की संख्या 15 है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page