G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhINDIAKabirdhamखास-खबर

कवर्धा जिला सोशल मीडिया संयोजक बने विनोद जायसवाल

कवर्धा। किसान हितों की आवाज को मजबूत करने और संगठन की गतिविधियों को सोशल मीडिया के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से किसान कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष Sukhpal Singh Khaira द्वारा कवर्धा जिले के सक्रिय युवा कार्यकर्ता विनोद जायसवाल को कवर्धा जिला सोशल मीडिया संयोजक नियुक्त किया गया है।

यह नियुक्ति किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा एवं कवर्धा किसान कांग्रेस जिला अध्यक्ष रवि चन्द्रवंशी की अनुशंसा पर की गई है। विनोद जायसवाल लंबे समय से सामाजिक एवं संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं तथा सोशल मीडिया के माध्यम से किसानों की समस्याओं और संगठन की नीतियों को लोगों तक पहुंचाने का कार्य करते रहे हैं।

उनकी इस नियुक्ति से किसान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी का माहौल है। संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने विनोद जायसवाल को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की है कि वे संगठन को और अधिक मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

विनोद जायसवाल ने किसान कांग्रेस नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करेंगे तथा किसानों की आवाज को सोशल मीडिया के माध्यम से मजबूती से उठाने का प्रयास करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page