G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhKCGखास-खबर

वीबी-जीरामजी यूथ डिजिटल कैम्पेन की शुरुआत, युवाओं को डिजिटल जल आंदोलन से जोड़ने पहल

AP न्यूज विश्वराज ताम्रकार जिला ब्यूरो चीफ केसीजी

खैरागढ़ : केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा ‘माई भारत’ पोर्टल के सहयोग से राष्ट्रव्यापी “वीबी-जीरामजी यूथ डिजिटल कैम्पेन” की शुरुआत की गई है। इस अभियान का उद्देश्य युवाओं को डिजिटल माध्यम से जल संरक्षण एवं ग्रामीण विकास से जोड़ना है। इसके अंतर्गत वीडियो चैलेंज, क्विज एवं रचनात्मक प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, अभियान में विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताएं रखी गई हैं। इसमें प्रमुख रूप से ‘माई विलेज चैलेंज’ के तहत राष्ट्रीय स्तर की शॉर्ट वीडियो प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। प्रतिभागी 30 से 60 सेकेंड का वीडियो किसी भी भाषा में तैयार कर ‘माई भारत’ पोर्टल पर अपलोड कर सकते हैं। इसमें भाग लेने के लिए आयु सीमा 15 से 29 वर्ष निर्धारित की गई है तथा वीडियो का आकार 25 MB तक होना चाहिए।
इसके साथ ही “विकसित भारत-जीरामजी क्विज” का आयोजन भी किया जा रहा है, जिसमें 20 प्रश्नों को 10 मिनट में हल करना होगा। सभी प्रश्नों के उत्तर देने पर प्रतिभागियों को ऑनलाइन प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा। अभियान के अंतर्गत एक लोगो डिजाइन प्रतियोगिता भी आयोजित की गई है। इसका उद्देश्य वीबी-जीरामजी एक्ट 2025 के तहत समावेशी विकास, रोजगार सृजन एवं ग्रामीण प्रगति को दर्शाने वाला सृजनात्मक लोगो तैयार करना है। चयनित श्रेष्ठ लोगो को आधिकारिक रूप से उपयोग में लाया जाएगा।

इस प्रतियोगिता के विजेता को केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय की ओर से ₹50,000 का पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। इच्छुक प्रतिभागी विभाग द्वारा जारी क्यूआर कोड स्कैन कर आवेदन कर सकते हैं। लोगो डिजाइन प्रतियोगिता में भाग लेने की अंतिम तिथि 07 अप्रैल 2026 निर्धारित की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page