G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhKCGखास-खबर

जंगली सूअर का अवैध परिवहन करते स्कार्पियो सहित दो आरोपी गिरफ्तार।

AP न्यूज विश्वराज ताम्रकार जिला ब्यूरो चीफ केसीजी

साल्हेवारा से पत्रकार चंद्रभूषण यदु की रिपोर्टिंग

खैरागढ़ –भारतीय वन सेवा वनमण्डलाधिकारी खैरागढ़ पंकज राजपूत के निर्देशानुसार, वन्य जीव संरक्षण पर विशेष बल देते हुए, वन परिक्षेत्र साल्हेवारा में दिनांक 5 मार्च 2026 को आरोपी मंगल तिल्लासी वल्द अंजोर तिल्लासी जिला भंडारा महाराष्ट्र एवं हर्ष दीप पिता जगदीश चौहान जिला बालाघाट मध्यप्रदेश द्वारा 2 नग जंगली सूअर का अवैध परिवहन करते हुए स्कार्पियो MH35 P 1022 को पकड़ा गया l
वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 nकी धारा 50,51,39,48A के तहत कार्यवाही कर माननीय न्यायालय छुईखदान में पेश किया गया l
विद्वान न्यायाधीश छुईखदान द्वारा रिमांड देते हुए,उक्त दोनों अभियुक्तों को सलोनी जेल भेजा गया l इस कार्य में वन परिक्षेत्र अधिकारी साल्हेवारा दिलीप बंजारी सहायक परिक्षेत्र अधिकारी कुंम्भ लाल वर्मा वनपाल साल्हेवारा सोनल पांडे वन रक्षक बीर सिंह नायक वनरक्षक जागेश्वर तिर्की वनरक्षक भारत यादव भुखऊ यादव सालिक सूरक्षा श्रमिक की विशेष भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page