G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhKCGखास-खबर

मानसिक रूप से विक्षिप्त महिला का रेस्क्यू कर पैरालीगल वालिंटियर गोलू द्वारा राज्य अस्पताल में करवाया गया भर्ती।

AP न्यूज विश्वराज ताम्रकार जिला ब्यूरो चीफ केसीजी

खैरागढ़ : अध्यक्ष विजय कुमार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण राजनांदगांव के निर्देशानुसार और अध्यक्ष मोहनी कंवर तालुक विधिक सेवा समिति खैरागढ़ व सचिव निलेश जगदल्ला के मार्गदर्शन में नेशनल लोक अदालत, साइबर अपराध, पॉक्सो एक्ट एवं  नालसा की विभिन्न योजनाओं का प्रचार-प्रसार करने के दौरान स्थान गोल बाजार खैरागढ़ में दिनांक 04 अप्रैल को मानसिक रूप से विक्षिप्त तथा अस्वस्थ महिला आफरीन अली का भाई मिला जिसने अपनी पीड़ा बताते हुए बताया कि उसकी बहन आफरीन अली लगभग 1 वर्ष से मानसिक रूप से अस्वस्थ चल रही है जिसका इलाज बहुत जगह करवाया लेकिन राहत नहीं मिला जिसके चलते उसका आर्थिक स्थिति भी खराब चल रहा है आगे बताया की उसकी बहन शादी होकर ससुराल गई थी। कुछ समय बाद वहा से वापिस मायके आ गई। वर्तमान मे विक्षिप्त रूप मे रहती है। इधर उधर भटकती रहती है। मानसिक रूप से बीमार है।
अतः न्यायालय की शरण में आया कि नालसा की मानसिक रूप से अस्वस्थ एवं मानसिक रूप से विकलांग लोगों के लिए योजना अंतर्गत विधिक सहायता प्रदान की करने का निवेदन किया गया। तब तुरंत एक्शन लेते हुए पैरा लीगल वालिंटियर गोलू दास साहू द्वारा मानसिक रूप से विक्षिप्त महिला का रेस्क्यू कर सिविल हॉस्पिटल खैरागढ़ में भर्ती कराकर कराया गया जहां खंड चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर विवेक बिसेन और डॉक्टर पंकज वैष्णव द्वारा प्राथमिक उपचार किया गया । और आगे के उपचार के लिए महिला को छत्तीसगढ़ राज्य मनोरोग चिकित्सालय, सेंद्री (बिलासपुर) रेफर किया गया। इस संबंध में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट निधि शर्मा द्वारा आवश्यक निर्देश जारी किए गए जिनके अनुसार महिला को राज्य मनोचिकित्सालय चिकित्सालय में सखी वन स्टॉप सेंटर खैरागढ़ द्वारा भर्ती कराया गया जहाँ उसका उपचार डॉ.प्रीति और उनकी टीम द्वारा किया जा रहा है।

मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला की सहायता में पैरा लीगल वालिंटियर गोलू दास साहू , सखी वन स्टॉप सेंटर केंद्र प्रभारी अर्चना शर्मा, केस वर्कर नवरत्ना साहू, पैरामेडिकल प्रमिला रात्रे
का महत्वपूर्ण सहयोग प्राप्त हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page