G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhKCGखास-खबर

जिले को मिली नई संजीवनी: 108 सेवा के तहत 05 आधुनिक एम्बुलेंस की सौगात

AP न्यूज विश्वराज ताम्रकार जिला ब्यूरो चीफ केसीजी

कलेक्टर एवं जनप्रतिनिधियों ने हरी झंडी दिखाकर एम्बुलेंसों को किया रवाना

खैरागढ़ : राज्य शासन द्वारा आमजन को त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिले को 108 संजीवनी एक्सप्रेस सेवा के अंतर्गत 05 नई एम्बुलेंस प्रदान की गई हैं। इनमें 01 एडवांस लाइफ सपोर्ट (ए एल एस) एवं 04 बेसिक लाइफ सपोर्ट (बी एल एस) एम्बुलेंस शामिल हैं।

नई एम्बुलेंस सेवाओं का शुभारंभ कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष प्रियंका खम्हन ताम्रकार, सांसद प्रतिनिधि खम्मन ताम्रकार, नगरपालिका अध्यक्ष खैरागढ़
गिरजा चंद्राकर, जनपद अध्यक्ष खैरागढ़ प्रतिनिधि डॉ. शैलेन्द्र त्रिपाठी, कलेक्टर इन्द्रजीत सिंह चंद्रवाल, सीईओ जिला पंचायत प्रेम कुमार पटेल सहित अन्य जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों द्वारा हरी झण्डी दिखाकर किया गया।

इन अत्याधुनिक एम्बुलेंसों में बीपी मॉनिटर, पल्स ऑक्सीमीटर, ईसीजी मॉनिटर, ग्लूकोमीटर जैसी आवश्यक जांच सुविधाओं के साथ ऑक्सीजन सपोर्ट, नेब्यूलाइजर एवं अन्य आपातकालीन चिकित्सा व्यवस्थाएं उपलब्ध कराई गई हैं। वहीं, ALS एम्बुलेंस में गंभीर मरीजों के उपचार हेतु पोर्टेबल वेंटिलेटर, डिफिब्रिलेटर मॉनिटर, सिरिंज पंप एवं लैरिंगोस्कोप जैसे उन्नत उपकरण भी लगाए गए हैं।

कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आशीष शर्मा, जिला कार्यक्रम प्रबंधक सुश्री सोनल ध्रुव, जिला लेखा प्रबंधक नवीन चौहान, जिला डेटा प्रबंधक खिलेश साहू सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी एवं मितानिन बहनों की उपस्थिति रही। इस अवसर पर जानकारी दी गई कि नई ALS एवं BLS एम्बुलेंस सेवाओं के शुरू होने से गंभीर मरीजों को समय पर उन्नत जीवनरक्षक उपचार मिल सकेगा, जिससे आपातकालीन परिस्थितियों में मृत्यु दर में कमी लाने और मरीजों के शीघ्र उपचार में मदद मिलेगी।

जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी आपात स्थिति में 108 एम्बुलेंस सेवा का अधिकतम उपयोग करें एवं स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने में सहयोग प्रदान करें।जिले को प्राप्त ये 05 नई संजीवनी एक्सप्रेस एम्बुलेंस आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं एवं रेफरल प्रणाली को और अधिक सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page