थाना खैरागढ़ क्षेत्र में घटित हत्या के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए 12 घंटे के भीतर 06 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार

AP न्यूज विश्वराज ताम्रकार जिला ब्यूरो चीफ केसीजी
केसीजी पुलिस टीम की त्वरित कार्यवाही
हत्या के मामले में 12 घंटे के भीतर आरोपी गिरफ्तार
साथ ही घटना में संलिप्त विधि से संघर्षरत अन्य 02 बालकों को भी लिया गया हिरासत में
अवैध संबंध के शक में, गाँव को बिगाड़ रहे हो,की बात को लेकर मारपीट कर की गई हत्या
घटना का विवरण -:
थाना खैरागढ़ में दर्ज मर्ग क्रमांक 29/2026 धारा 194 बीएनएस की जांच के दौरान यह पाया गया कि मृतक तुलाराम पटेल, पिता कार्तिक राम पटेल, उम्र 45 वर्ष, निवासी किल्लापारा वार्ड नं. 11 खैरागढ़, बिल्डिंग ठेकेदारी का कार्य करता था।
उसके साथ ग्राम गाडाडीह की एक महिला रेजा मजदूर के रूप में काम करती थी। मृतक कभी-कभी उसे शाम के समय अपने मोटरसाइकिल से उसके घर छोड़ने जाता था।दिनांक 08 मार्च 2026 की शाम को भी तुलाराम पटेल उस महिला को छोड़ने ग्राम गाडाडीह गया था। उसी दौरान आरोपीगण द्वारा अवैध संबंध के शक पर एकराय होकर यह कहते हुए कि “तुम यहां क्यों आते हो, गांव को बिगाड़ रहे हो”, मृतक तुलाराम पटेल के साथ हाथ, मुक्का और लात से मारपीट की, जिससे उसके चेहरे एवं शरीर में गंभीर चोटें आईं।
घायल अवस्था में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खैरागढ़ लाया गया, जहां डॉक्टर द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया।
कानूनी कार्यवाही -:
घटना के संबंध में आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 107/2026 धारा 103(2), 190, 191(1), 191(2) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।विवेचना के दौरान आरोपियों से पूछताछ करने पर उन्होंने अपराध करना स्वीकार किया। गिरफ्तार आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश कर आदेशानुसार न्यायिक रिमांड पर भेजने की कार्यवाही की जावेगी।प्रकरण में विवेचना कार्यवाही जारी है।
गिरफ्तार आरोपी-:
(1)कीर्तन यादव उर्फ मुन्ना, पिता – पल्टू यादव, उम्र 35 वर्ष
(2)समय यादव,पिता –पल्टू यादव, उम्र 45 वर्ष
(3)आशीष यादव उर्फ बोदू, पिता – स्व. अगनू यादव, उम्र 42
(4)रूपलाल वर्मा, पिता – सुरेश वर्मा, उम्र 26 वर्ष
(5)पल्टन पिता-: स्व. भारत वर्मा,उम्र 60 वर्ष
(6)पवन वर्मा, पिता – स्व. बंजु वर्मा, उम्र 35 वर्ष साथ ही दो विधि से संघर्षरत बालक, सभी निवासी ग्राम गाडाडीह, थाना खैरागढ़, जिला केसीजी (छ.ग.)


