ChhattisgarhKCGखास-खबर

मनरेगा अंतर्गत निर्माणाधीन चेक डेम एवं विभागीय फसल प्रदर्शन का औचक निरीक्षण

AP न्यूज विश्वराज ताम्रकार जिला ब्यूरो चीफ केसीजी

खैरागढ़ :
किसानों को फसल सिंचाई की समुचित सुविधा उपलब्ध कराने तथा भू-जल संरक्षण एवं संवर्धन के उद्देश्य से जिला पंचायत खैरागढ़-छुईखदान-गंडई द्वारा कृषि विभाग के माध्यम से महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) अंतर्गत स्वीकृत कार्यों का क्रियान्वयन किया जा रहा है।
इसी क्रम में विकासखंड खैरागढ़ के ग्राम मडौदा में निर्माणाधीन चेक डेम का कलेक्टर इंद्रजीत सिंह चन्द्रवाल एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत प्रेम कुमार पटेल द्वारा औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने उप संचालक कृषि एवं सहायक भूमि संरक्षण अधिकारी को निर्माण कार्य की गुणवत्ता, समय-सीमा एवं तकनीकी मापदंडों का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान मनरेगा अंतर्गत कार्यरत ग्रामीण जनों से निर्माण कार्य की प्रगति एवं मजदूरी भुगतान की जानकारी भी ली गई। ग्रामीणों ने बताया कि चेक डेम निर्माण से क्षेत्र में सिंचाई सुविधा बढ़ेगी तथा जल स्तर में सुधार होगा, जिससे उन्हें सीधा लाभ मिलेगा। उप संचालक कृषि राजकुमार सोलंकी ने जानकारी दी कि चेक डेम निर्माण से ग्रामीणों में उत्साह एवं संतोष का वातावरण है।
इस अवसर पर सहायक भूमि संरक्षण अधिकारी, अनुविभागीय कृषि अधिकारी, कृषि विकास अधिकारी सहित अन्य अधिकारी एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
साथ ही विकासखंड खैरागढ़ के ग्राम बघमर्रा में कृषि विभाग द्वारा आयोजित सरसों एवं गेहूं फसल प्रदर्शन का भी कलेक्टर द्वारा निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कृषकों को प्रधानमंत्री अन्नदाता आय संरक्षण अभियान (पीएम-आशा) अंतर्गत दलहन एवं तिलहन फसलों को समर्थन मूल्य पर जिले में चिन्हांकित सेवा सहकारी समितियों के माध्यम से विक्रय करने हेतु प्रोत्साहित किया गया। इस पर उपस्थित कृषकों ने सहमति व्यक्त की।
कलेक्टर ने कहा कि शासन की योजनाओं का उद्देश्य किसानों की आय में वृद्धि करना एवं उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है। जिले में जल संरक्षण एवं उन्नत कृषि तकनीकों के माध्यम से किसानों को अधिकतम लाभ पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page