G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhKCGखास-खबर

कृषि विभाग की सख्ती: 6 कृषि केंद्रों का निरीक्षण, अनियमितता पर नोटिस जारी

AP न्यूज विश्वराज ताम्रकार जिला ब्यूरो चीफ केसीजी

खैरागढ़ : जिले में किसानों को गुणवत्तापूर्ण कृषि सामग्री उपलब्ध कराने एवं अनियमितताओं पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से आज दिनांक 6 अप्रैल 2026 को कृषि विभाग द्वारा सघन निरीक्षण अभियान चलाया गया। इस दौरान उपसंचालक कृषि एवं कृषि निरीक्षक की संयुक्त टीम ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों में संचालित 6 कृषि केंद्रों का औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण में सामने आई अनियमितताएं

निरीक्षण के दौरान कुछ कृषि केंद्रों में रिकॉर्ड संधारण, स्टॉक रजिस्टर, विक्रय पंजी एवं लाइसेंस संबंधी अनियमितताएं पाई गईं। अधिकारियों ने मौके पर ही संबंधित संचालकों से जवाब तलब किया तथा नियमों के पालन के निर्देश दिए।

कारण बताओ नोटिस जारी

अनियमितता पाए जाने पर संबंधित कृषि केंद्र संचालकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। विभाग द्वारा स्पष्ट किया गया है कि संतोषजनक जवाब प्राप्त नहीं होने पर नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

एक केंद्र के स्टॉक पर बिक्री प्रतिबंध

निरीक्षण के दौरान एक कृषि केंद्र में गंभीर अनियमितता पाए जाने पर उसके उपलब्ध स्टॉक के विक्रय पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगा दिया गया है। विभाग ने संबंधित संचालक को सभी आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।

किसानों के हित में जारी रहेगा अभियान

उपसंचालक कृषि ने बताया कि किसानों के हितों की रक्षा एवं उन्हें गुणवत्ता युक्त खाद, बीज एवं उर्वरक उपलब्ध कराने के लिए इस प्रकार के निरीक्षण अभियान लगातार जारी रहेंगे। साथ ही सभी कृषि केंद्र संचालकों को शासन द्वारा निर्धारित नियमों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए गए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page