G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhINDIARaipurखास-खबर

रामकृष्ण केयर अस्पताल में सफाई कर्मियों की मौत की उच्च स्तरीय जांच हो, सुरक्षा मानकों की अवहेलना के दोषियों पर कठोर कार्यवाही हो – कांग्रेस

रायपुर/18 मार्च 2026। रामकृष्ण केयर अस्पताल में गटर सफाई के लिए उतरे मजदूरों की मौत की उच्च स्तरीय जांच की मांग करते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट की सफाई के लिए निर्धारित मानकों के पालन न करने और आवश्यक सुरक्षा उपकरण के बिना सफाई कर्मियों को गटर में उतारने के जिम्मेदार कौन है, इसकी तत्परता से पारदर्शिता पूर्वक जांच होनी चाहिए।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि इस मामले में जो भी दोषी हैं और जिन्होंने मामले को छुपाने, लीपापोती करने का प्रयास किया है, उन पर भी कठोर कार्रवाई होना चाहिए। ये सफाई कर्मचारी किसी ठेका कंपनी के थे या सीधे अस्पताल प्रबंधन के थे इसकी भी जांच होनी चाहिए। प्रशिक्षण और सुरक्षा उपकरण की अनुपलब्धता की भी जांच होनी चाहिए, सरकार सुनिश्चित करें कि इस तरह की अमानवीय दुर्भाग्यपूर्ण घटना की पुनरावृत्ति न हो।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना में तीन-तीन सफाई कर्मियों की मौत हुई, एक सफाई कर्मी जिंदगी और मौत से अभी भी जूझ रहा है, उसके बेहतर ईलाज का समूचित प्रबंध किया जाये। पूरे मामले में एक बड़ा सवाल यह भी है कि घटना के बाद मृतक सफाई कर्मियों के शव को घटनास्थल से किसने हटाया? क्यों साक्ष्य मिटाने का प्रयास किया गया? बिना पुलिस की जांच के मामले को छुपाने, लीपापोती करने वाले कौन थे?

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page