G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhINDIAKabirdhamखास-खबर

कुकदुर वनांचल क्षेत्र के ग्राम पंचायत दमगढ़ राशन केंद्र में आज चांवल दिवस पर राशन केंद्र बंद।

पंडरिया। कुकदुर वनांचल क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत दमगढ़ में आज निर्धारित चावल वितरण दिवस के अवसर पर स्थानीय शासकीय उचित मूल्य की दुकान (राशन केंद्र) बंद पाए जाने का मामला सामने आया है। निर्धारित तिथि पर राशन वितरण न होने से ग्रामवासियों में भारी असंतोष व्याप्त है।
ग्रामीणों ने बताया कि वे सुबह से ही राशन प्राप्त करने के लिए केंद्र पर एकत्रित हुए थे, किंतु दुकान बंद रहने के कारण उन्हें निराश होकर लौटना पड़ा। कई हितग्राही दूर-दराज के क्षेत्रों से पहुंचे थे, जिन्हें विशेष रूप से कठिनाई का सामना करना पड़ा।

यह स्थिति सार्वजनिक वितरण प्रणाली की कार्यप्रणाली पर गंभीर प्रश्नचिन्ह खड़ा करती है। शासन द्वारा निर्धारित तिथि पर राशन उपलब्ध न कराना संबंधित जिम्मेदारों की लापरवाही को दर्शाता है।
ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि इस मामले की तत्काल जांच कर दोषियों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की जाए तथा प्रभावित हितग्राहियों को शीघ्र ही चावल वितरण सुनिश्चित किया जाए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की समस्या पुनः उत्पन्न न हो।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page