ChhattisgarhINDIAKabirdhamखास-खबर

उम्मीदों की थाली खाली, निराशाजनक बजट : रानू मनोज दुबे

News Ad Slider
Advertisement

उम्मीदों की थाली खाली, निराशाजनक बजट : रानू मनोज दुबे


कवर्धा। कवर्धा शहर की पूर्व महिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मंडी सदस्य रानू मनोज दुबे ने केंद्रीय बजट पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि यह बजट आम जनता की अपेक्षाओं पर खरा नहीं उतर पाया है और पूरी तरह से निराशाजनक है।
रानू मनोज दुबे ने कहा कि बजट में अमीर वर्ग के काम-कारोबार और घूमने-फिरने से जुड़े क्षेत्रों को तो कई प्रकार की छूटें दी गई हैं, लेकिन बेरोजगारी, महंगाई और आर्थिक तंगी से जूझ रहे युवाओं, किसानों और मध्यम वर्ग के लिए कोई ठोस राहत नहीं दी गई। उन्होंने कहा कि आम आदमी की उम्मीदों की थाली इस बजट में पूरी तरह खाली है।
उन्होंने आगे कहा कि देश में बेरोजगारी लगातार बढ़ रही है, युवा रोजगार के लिए भटक रहे हैं, लेकिन बजट में रोजगार सृजन को लेकर कोई ठोस योजना नजर नहीं आती। महिलाओं, किसानों और छोटे व्यापारियों के लिए भी यह बजट निराशाजनक साबित हुआ है।
रानू मनोज दुबे ने इस बजट को निंदनीय बताते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने आम जनता की समस्याओं को नजरअंदाज किया है और यह बजट केवल चुनिंदा वर्गों को लाभ पहुंचाने वाला है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page