विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर-2026) के तहत बीएलओ एवं सुपरवाइजरों के मानदेय का ऑनलाइन भुगतान
AP न्यूज विश्वराज ताम्रकार जिला ब्यूरो चीफ केसीजी
खैरागढ़ : भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली द्वारा निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एस.आई.आर.-2026) कार्यक्रम अंतर्गत अर्हता तिथि 01 जनवरी 2026 निर्धारित की गई है। इसके तहत जिला खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई के विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 73-खैरागढ़ के 286 मतदान केंद्रों में नियुक्त 286 बीएलओ तथा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 74-डोंगरगढ़ (आंशिक) के 97 मतदान केंद्रों में नियुक्त 97 बीएलओ, कुल 383 बीएलओ को मानदेय राशि का भुगतान किया जा रहा है।
प्रत्येक बीएलओ को 12,000 रुपये की दर से कुल 45,96,000 रुपये (12000 × 383 = 45,96,000) का भुगतान किया जा रहा है। इसी प्रकार 38 बीएलओ सुपरवाइजरों को 4,690 रुपये प्रति सुपरवाइजर की दर से कुल 1,78,220 रुपये (4690 × 38 = 1,78,220) का मानदेय स्वीकृत किया गया है।
उक्त समस्त राशि का ऑनलाइन भुगतान संबंधित बीएलओ एवं बीएलओ सुपरवाइजरों के बैंक खातों में जिला कोषालय, जिला खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई के माध्यम से किया जा रहा है।


