आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका के रिक्त पदों पर भर्ती हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित
AP न्यूज विश्वराज ताम्रकार जिला ब्यूरो चीफ केसीजी
खैरागढ़ : कार्यालय परियोजना अधिकारी, एकीकृत बाल विकास सेवा परियोजना छुईखदान, जिला खैरागढ़-छुईखदान-गंडई द्वारा आंगनबाड़ी केंद्रों में रिक्त पदों की पूर्ति हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
परियोजना अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार परियोजना छुईखदान अंतर्गत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के 02 पद तथा आंगनबाड़ी सहायिका के 03 पदों पर भर्ती की जानी है। इसके लिए पात्र महिला अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
इच्छुक एवं पात्र महिला अभ्यर्थी 11 मार्च 2026 से 26 मार्च 2026 तक ई-भर्ती पोर्टल http://aww.e-bharti.in/ के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की संपूर्ण प्रक्रिया पोर्टल में उपलब्ध यूजर मैनुअल के अनुसार पूर्ण की जाएगी। कार्यालय में सीधे अथवा डाक के माध्यम से प्राप्त आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
रिक्त पदों में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के पद छुईखदान वार्ड क्रमांक 04 एवं वार्ड क्रमांक 05 में तथा आंगनबाड़ी सहायिका के पद आंगनबाड़ी केंद्र देवपुरा-01, कोर्राय तथा सिंगबोरा में रिक्त हैं।
आवेदन करने हेतु अभ्यर्थी की आयु 18 से 44 वर्ष के मध्य होना अनिवार्य है। संबंधित आंगनबाड़ी केंद्र के राजस्व ग्राम/वार्ड की निवासी महिला ही आवेदन करने के लिए पात्र होंगी। अन्य आवश्यक शर्तें एवं दिशा-निर्देश ई-भर्ती पोर्टल पर उपलब्ध हैं।
परियोजना अधिकारी ने पात्र महिला अभ्यर्थियों से निर्धारित समय-सीमा के भीतर ऑनलाइन आवेदन करने की अपील की है।

