G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhKCGखास-खबर

पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू, 27 मार्च तक का समय

AP न्यूज विश्वराज ताम्रकार जिला ब्यूरो चीफ केसीजी

खैरागढ़ : छत्तीसगढ़ राज्य के निवासी जिला खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई में स्थित समस्त शासकीय महाविद्यालय, इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय, कृषि महाविद्यालय, पॉलिटेक्निक, डी.एड कॉलेज एवं आईटीआई में अध्ययनरत अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के पात्र विद्यार्थियों के लिए पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति (कॉलेज स्तर) हेतु ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। पात्र विद्यार्थियों, संस्थाओं के प्राचार्यों एवं छात्रवृत्ति प्रभारियों को सूचित किया गया है कि शिक्षा सत्र 2025-26 के लिए पंजीयन, स्वीकृति एवं वितरण की प्रक्रिया https://postmatric-scholarship.cg.nic.in/ वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन संचालित की जा रही है।

विभाग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम अनुसार विद्यार्थियों के लिए ऑनलाइन आवेदन एवं पंजीयन (नवीन/नवीनीकरण) की तिथि 27 मार्च 2026 तक निर्धारित की गई है। वहीं संस्थाओं द्वारा प्रस्ताव लॉक कर सहायक आयुक्त आदिवासी विकास को भेजने की अंतिम तिथि 29 मार्च 2026, शासकीय संस्था/जिला कार्यालय द्वारा सैंक्शन ऑर्डर लॉक करने की अंतिम तिथि 30 मार्च 2026 तथा जिला कार्यालय द्वारा भुगतान हेतु राज्य कार्यालय को प्रस्ताव प्रेषित करने की अंतिम तिथि 31 मार्च 2026 निर्धारित की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page