अनोखे मार्केटिंग से मशरूम खेती बनी पहचान : युवा उद्यमी टाकेन साहु क्षेत्र में चर्चा का विषय

AP न्यूज विश्वराज ताम्रकार जिला ब्यूरो चीफ केसीजी
खैरागढ़-छुईखदान-गंडई। जिला केसीजी के वनांचल क्षेत्र ग्राम अचानकपुर के युवा उद्यमी टाकेन साहु अपने अनोखे मार्केटिंग तरीकों और नवाचार के चलते मशरूम खेती को नई पहचान दिला रहे हैं। टी.एम.एस. एग्रो (मशरूम की दुनिया) के माध्यम से वे क्षेत्र में तेजी से लोकप्रिय हो रहे हैं।
टाकेन साहु ने पारंपरिक खेती से हटकर मशरूम उत्पादन को अपनाया और इसे आम लोगों तक पहुंचाने के लिए आधुनिक रणनीति बनाई। वे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए नियमित रूप से उत्पादन प्रक्रिया, अपने अनुभव और किसानों की सफलता की कहानियां साझा कर रहे हैं, जिससे लोगों में जागरूकता बढ़ रही है।
उन्होंने डायरेक्ट फार्म-टू-कस्टमर मॉडल, व्हाट्सऐप ऑर्डर सिस्टम और लोकल नेटवर्किंग के जरिए अपने उत्पाद की बिक्री को मजबूत किया है। इसी अनोखे मार्केटिंग अप्रोच के कारण कम समय में ही उनका व्यवसाय तेजी से लोगों के बीच पहचान बना रहा है।
टाकेन साहु न केवल स्वयं रोजगार स्थापित कर रहे हैं, बल्कि आसपास के किसानों और महिलाओं को निःशुल्क प्रशिक्षण देकर स्वरोजगार के लिए प्रेरित कर रहे हैं। उनके मार्गदर्शन में कई लोग मशरूम उत्पादन शुरू कर आत्मनिर्भर बन चुके हैं।
वे ग्रामीण महिलाओं को विशेष रूप से जोड़कर उन्हें घर बैठे आय अर्जित करने का अवसर दे रहे हैं, जिससे महिलाओं में आत्मनिर्भरता बढ़ रही है। बिहान समूह की आम सभाओं और खेल कार्यक्रमों में भी वे महिलाओं को मशरूम उत्पादन के लिए प्रेरित कर प्रशिक्षण की जानकारी दे रहे हैं।
टाकेन साहु का लक्ष्य भविष्य में इस मॉडल को बड़े स्तर पर विकसित कर अधिक से अधिक किसानों और युवाओं को जोड़ना है, ताकि गांव स्तर पर ही रोजगार के नए अवसर सृजित हो


