G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhKCGखास-खबर

कलेक्टर की अध्यक्षता में LPG वितरकों व पेट्रोल पंप संचालकों की बैठक

AP न्यूज विश्वराज ताम्रकार जिला ब्यूरो चीफ केसीजी

खैरागढ़ : जिले में घरेलू गैस सिलेंडरों की उपलब्धता एवं पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति की समीक्षा हेतु कलेक्टर इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में घरेलू एलपीजी गैस वितरकों एवं पेट्रोल पंप संचालकों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में घरेलू एलपीजी सिलेंडरों की उपलब्धता, नियमित वितरण तथा दैनिक आवश्यकता की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को गैस सिलेंडरों की प्रतिदिन आवक व वितरण की सतत निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

बैठक में बताया गया कि जिले में वर्तमान में 06 गैस एजेंसियां तथा 34 पेट्रोल पंप संचालित हैं। कलेक्टर ने पेट्रोल पंप संचालकों को पर्याप्त मात्रा में पेट्रोल एवं डीजल का स्टॉक बनाए रखने तथा स्वास्थ्य, पुलिस व अन्य शासकीय सेवाओं में लगे वाहनों के लिए आवश्यकतानुसार रिजर्व स्टॉक उपलब्ध रखने के निर्देश दिए। साथ ही पेट्रोल व डीजल का वितरण केवल वाहनों के फ्यूल टैंक में ही करने कहा गया।

बैठक में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना 3.0 के तहत जिले को प्राप्त 5088 के लक्ष्य को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। वर्तमान में 3889 आवेदनों का केवाईसी हो चुका है, जिनमें से 3330 एसवी जारी तथा 2531 हितग्राहियों को गैस कनेक्शन प्रदान किया जा चुका है। बैठक में अपर कलेक्टर सुरेंद्र कुमार ठाकुर, खाद्य अधिकारी भुनेश्वर चेलक, सहायक खाद्य अधिकारी दीपक धनकर सहित संबंधित अधिकारी एवं गैस एजेंसी व पेट्रोल पंप संचालक उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page