G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhKCGखास-खबर

खाद्य एवं औषधि विभाग की सघन कार्रवाई, एक्सपायरी खाद्य सामग्री नष्ट

AP न्यूज विश्वराज ताम्रकार जिला ब्यूरो चीफ केसीजी

खैरागढ़ ; आगामी ग्रीष्म ऋतु को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर के निर्देशानुसार खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग, जिला खैरागढ़-छुईखदान-गंडई द्वारा गंडई नगर पंचायत क्षेत्र में विभिन्न खाद्य विक्रेताओं एवं किराना स्टोर्स में सघन जांच एवं निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान गंडई स्थित कान्हा एजेंसी से  फील किंग ऑरेंज 250 ml कोल्ड ड्रिंक का विधिक खाद्य नमूना गुणवत्ता परीक्षण हेतु संग्रहित किया गया। साथ ही मौके पर ही विभिन्न प्रकार के कालातीत (एक्सपायरी) कोल्ड ड्रिंक, मैंगो फ्रूटी, फ्लेवर मिल्क एवं शहद को नष्ट करवाया गया।
इसी क्रम में मे. सुकृत किराना स्टोर्स से “जी रामा मसाला डोसा ” के 2 विधिक नमूने लिए गए तथा यहां भी एक्सपायरी कोल्ड ड्रिंक जैसे मिरिंडा, स्प्राइट एवं माजा को नष्ट कराया गया। विभाग द्वारा संबंधित दुकानदारों को भविष्य में अनियमितता पाए जाने पर खाद्य लाइसेंस निलंबन की चेतावनी दी गई। इसके अतिरिक्त गंडई स्थित मे. बीकानेर स्वीट्स से कुकीज़ एवं मिनी पेड़ा के 2 सर्विलांस नमूने भी संग्रहित किए गए। सभी खाद्य प्रतिष्ठानों को साफ-सफाई बनाए रखने एवं एक्सपायरी सामग्री का विक्रय नहीं करने के सख्त निर्देश दिए गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page