G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhINDIARaipurखास-खबर

पंकज झा में साहस है तो विष्णु देव साय अरुण साव किरण देव के धान बेचने का रिकार्ड जारी करे

रायपुर।प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और उनके परिजनों को मिले धान के भुगतान पर मुख्यमंत्री के सलाहकार पंकज झा का बयान स्तरहीन है ।कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कहा साय सरकार ने बघेल और उनके परिवार पर अहसान नहीं किया है ।दीपक बैज भूपेश बघेल पीढ़ी दर पीढ़ी के परम्परागत उन्नत कृषक है ।उनके परिवार ने अपनी मेहनत से खेती कर धान उपजाया है इसमें धान के भुगतान की राशि को जारी कर भाजपा क्या साबित करना चाहती है ।पंकज झा के पास छत्तीस गढ़ में खेती नहीं है तथा उनके द्वारा धान नहीं पैदा किया जाता तो यह उनका दुर्भाग्य है।
कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि पंकज झा को रमन सिंह बृजमोहन अग्रवाल विष्णुदेव साय ,अजय चंद्राकर और धर्मलाल कौशिक अरुण साव किरण देव सिंह जैसे नेताओं के धान के भुगतान को भी सार्वजनिक करने का साहस दिखाना चाहिए कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि साय सरकार ने लक्ष्य से 25 लाख मीट्रिक टन कम धान खरीदा ,7लाख किसान धान नहीं बेच पाए ।लाखों किसानों का जबरिया रकबा सरेंडर हुआ उस पर पंकज झा चुप रहे ।आज वे सरकार की चाटुकारिता में मुख्यमंत्री के सलाहकार की मर्यादा के खिलाफ बयान बाजी कर रहे है ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page