G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhINDIARaipurखास-खबर

सरकार का भ्रष्टाचार निचले पैमाने तक पहुंचा, पंचायतो के सोशल ऑडिट में खुलासा – कांग्रेस

रायपुर/25 मार्च 2026। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता वंदना राजपूत ने कहा कि ग्राम पंचायतों के सोशल ऑडिट में 151 करोड़ की गड़बड़ी बताता है की सरकार का भ्रष्टाचार निचले पैमाने तक पहुंच गया है। पूरे प्रदेश में 13861 गड़बड़ियां सामने आना इस बात का प्रमाण है कि सरकार के संरक्षण में पंचायतो के विकास कार्य का पैसे में बंदरबांट हुआ है। इस पूरी गड़बड़ी में सत्तारूढ़ दल के नेता और कार्यकर्ता शामिल है। सरकार के हर काम में कमीशनखोरी जोरो पर है। पंचायत विभाग के अधिकारी पंचायतो के फंड आबंटन में पहले अपना कमीशन लेते है, उसके बाद आबंटन जारी करते है। इसके कारण निर्माण कार्य प्रभावित होते है, बिना काम के पैसा आहरण हो जाता है।

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता वंदना राजपूत ने कहा कि सरकार का वित्तीय स्थिति इतनी खास्ताहाल है कि वह पंचायतो को उनके मलभूत का पैसा तो दे नही पा रही है जो थोड़ी बहुत राशि सरकार ने जारी किया है वह भी भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गयी।

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता वंदना राजपूत ने कहा कि भाजपा की सरकार बनने के बाद प्रदेश के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्य बंद हो चुके है। सरकार के पास विकास कार्य करवाने के लिये फंड ही नही है। दो साल में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के द्वारा एक भी ग्राम पंचायत में सड़क एवं नाली का निर्माण नहीं कराया गया है। सरकार ने जो थोड़ा बजट कुछ पंचायतो को दिया, उसे बिना निर्माण के खर्च कर प्रभावशाली लोगो की जेबो में डाल दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page