G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhINDIAKabirdhamखास-खबर

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी संस्था ने सेनानी परिवारों को जोड़ने का लिया निर्णय

कवर्धा। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी संस्था कबीरधाम द्वारा जिले के सेनानी परिवारों को संस्था से जोड़ने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। इस संबंध में 3 अप्रैल 2026 को स्थानीय सियान जतन भवन में संस्था की बैठक आयोजित की गई।

बैठक में सर्वप्रथम संस्था के उपाध्यक्ष इंजीनियर एस.एस. जैन द्वारा जिले के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की सूची प्रस्तुत की गई। यह सूची छत्तीसगढ़ के रियासतों में स्वतंत्रता आंदोलन के इतिहास पर आधारित पुस्तकों—निर्मल कांत श्रीवास्तव द्वारा लिखित तथा छत्तीसगढ़ राज्य हिंदी ग्रंथ अकादमी द्वारा प्रकाशित संदर्भ ग्रंथ एवं “कवर्धा दर्शन” के आधार पर तैयार की गई है।

बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर यह निर्णय लिया गया कि सूची में उल्लेखित सभी स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार के प्रमुख सदस्यों को संस्था में शामिल किया जाएगा। इसके साथ ही प्रस्तुत सूची के अनुसार सेनानियों के नामों को भी विधिवत शामिल करने का निर्णय लिया गया।

स्वराज्य प्राप्ति समिति (1922) के सदस्य:
दाऊ श्री गनपत सिंह चंद्रवंशी (ग्राम झिरोनी), स्व. फत्तेसिंह चंद्रवंशी (झिरोनी), स्व. उत्तमदास बैरागी (बन्दोरा), स्व. मुकुंदी चंद्रवंशी (परसवारा), स्व. बोधि पनका (डेहरी), स्व. टीकाराम चंद्रवंशी (डेहरी), स्व. पंडित घासीराम (लघान), स्व. जीवन चंद्रवंशी (लखनपुर), स्व. सेठ नगराज (कवर्धा), स्व. ठाकुर सुगन सिंह (कवर्धा), स्व. देवनाथ ठेठवार (कवर्धा), स्व. रामदुलारे पांडे (लासाटोला), स्व. पंडित पचकौड़ (खपरी), स्व. जोधन सिंह (नेवारी), स्व. महादेव कलार (सुकूवा पारा), स्व. रामप्रसाद चंद्रवंशी (सिलहाटी), स्व. जानकप्रसाद (गंगचुवा), स्व. पंचम साहू (रूसे)।

प्रजा परिषद (1946) के सदस्य:
स्व. चतुर सिंह चंद्रवंशी (झिरौनी), स्व. श्रीमती तारादेवी द्विवेदी (रणवीरपुर), स्व. रतनचंद बेद (पिपरिया), स्व. हमीद उल्लाह खान (घोंघा), स्व. चंपालाल लूनिया (कवर्धा), स्व. नेमीचंद लूनिया (कवर्धा), स्व. पं. रामजी, स्व. बृजभूषण लाल श्रीवास्तव, स्व. मधुर सिंह पाली, स्व. ठाकुर नरेंद्र सिंह, स्व. श्यामप्रसाद अवस्थी (पोड़ी), स्व. मुखीराम चंद्रवंशी (खामही), स्व. हनुमानप्रसाद चौबे (मैनपुरी), स्व. मायाप्रसाद चंद्रवंशी (पलानसरी), स्व. देवनारायण दानी (पिपरिया), स्व. चुन्नीभाई देसाई (कवर्धा), ठाकुर टेकसिंह (नेवारी)।

संस्था के अध्यक्ष डॉ. नरेश कुमार यदु ने सभी सदस्यों एवं आम नागरिकों से अपील की है कि यदि किसी को सूचीबद्ध सेनानी परिवारों के बारे में जानकारी हो, तो वे संस्था को सूचित करें, ताकि इन परिवारों को सम्मानपूर्वक जोड़ा जा सके।

साथ ही यह निर्णय लिया गया कि 5 अप्रैल को शाम 6:30 बजे भारत माता चौक, कवर्धा में शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। इस अवसर पर सभी नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने की अपील की गई है।

बैठक के अंत में राष्ट्रीय गान ‘जन गण मन’ का सामूहिक गायन किया गया तथा “भारत माता की जय”, “वंदे मातरम्” और “महात्मा गांधी की जय” के नारों के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

बैठक में संस्था के अध्यक्ष डॉ. नरेश कुमार यदु, उपाध्यक्ष इंजीनियर एस.एस. जैन, सचिव नरोत्तम महोबिया, कोषाध्यक्ष महेश महोबिया, सह सचिव सियाराम महोबिया सहित अंबिका चंद्रवंशी ( झिरौनी), कैलाश शरण सिंह ठाकुर (नेवारी), भंवर लाल लूनिया एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page