ChhattisgarhKCGखास-खबर
आरबीसी 6-4 के तहत 4 लाख की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत
खैरागढ़ : कलेक्टर इन्द्रजीत सिंह चंद्रवाल ने राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत प्राकृतिक आपदा से मृत्यु होने पर मृतक के निकटतम वारिसान के लिए 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृती दी है। इसमें तहसील छुईखदान के ग्राम बुढ़ानभाट निवासी ग्रीसा चंदेल उम्र 1 वर्ष 6 माह, की मृत्यु जहरीले सर्प के काटने से होने पर मृतक ग्रीसा चंदेल के पिता डोमन चंदेल ग्राम बुढ़ानभाट तहसील छुईखदान को आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई संबंधित तहसीलदार को निर्देश दिए गए हैं कि वे स्वीकृत राशि का आहरण कर शीघ्र भुगतान सुनिश्चित करें।


