“गांव चलो – बस्ती चलो” अभियान के तहत महिला मोर्चा का व्यापक जनसंपर्क

कबीरधाम। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा जिला कबीरधाम की जिला अध्यक्ष विजय लक्ष्मी तिवारी ने भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष राजेंद्र चंद्रवंशी के निर्देशन में “गांव चलो – बस्ती चलो” अभियान के अंतर्गत विभिन्न गांवों एवं बस्तियों में सघन जनसंपर्क अभियान चलाया।

इस दौरान श्रीमती तिवारी ने आवास योजना के हितग्राहियों से मुलाकात कर उन्हें मिल रहे लाभ की जानकारी ली। साथ ही महतारी वंदन योजना एवं उज्ज्वला योजना के हितग्राहियों से घर-घर (डोर टू डोर) संपर्क कर योजनाओं की जानकारी दी तथा उनके अनुभव भी साझा किए।
जनसंपर्क के दौरान क्षेत्र की मूलभूत सुविधाओं जैसे सड़क, नाली, स्वास्थ्य एवं शिक्षा से संबंधित विषयों पर भी जानकारी ली गई। आम नागरिकों ने अपनी समस्याएं एवं आवश्यकताएं बताईं, जिनके निराकरण हेतु संबंधित विभागों तक पहुंचाने का आश्वासन दिया गया।

विजय लक्ष्मी तिवारी ने कहा कि “गांव चलो – बस्ती चलो” अभियान का उद्देश्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना तथा जनता की समस्याओं को समझकर उनका समाधान सुनिश्चित करना है।
इस अभियान में महिला मोर्चा के जिला महामंत्री श्रीमती गौरी साहू जी एवं कुकदुर मंडल के महिला मोर्चा के महामंत्री बिंदा पनागर , प्रीति परते कार्यकारणीय सदस्य, गंगाराम मरावी,कान्हा धुर्वे, रामकुमार धुर्वे, अमर दास मानिकपुरी, दशरथ कुंभकार मंडल महामंत्री,अमित डार्सेना मंडल कार्यकारणीय सदस्य ,रामावतार,ज्योति पवार ,महिला मोर्चा उपाध्यक्ष ,कल्याण यादव, मधु यादव महिला मोर्चा उपाध्यक्ष,सुखलाल यादव,लालू निषाद, दुर्गेश धुर्वे, घनश्याम लहरे सरपंच कुई, जनक राम धुर्वे पंच कुई ,समस्त ग्रामवासी, पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में शामिल रहे।



