G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhKCGखास-खबर

जिला- केसीजी अंतर्गत सभी 221 ग्राम पंचायतों में “रोजगार दिवस”, “आवास दिवस” एवं “चावल महोत्सव” का किया गया सफलतापूर्वक आयोजन

AP न्यूज विश्वराज ताम्रकार जिला ब्यूरो चीफ केसीजी

खैरागढ़ : शासन के निर्देशानुसार दिनांक 07 अप्रैल 2026 को जिला-खैरागढ़-छुईखदान-गंडई अंतर्गत सभी 221 ग्राम पंचायतों में “रोजगार दिवस”, “आवास दिवस” एवं “चावल महोत्सव” का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।

प्रति माह की तरह इस माह भी सात तारीख को जिले के सभी ग्राम पंचायत में रोजगार दिवस, आवास दिवस और चावल उत्सव का आयोजन शासन के निर्देशानुसार किया गया। कार्यक्रम का आयोजन मनरेगा कार्यस्थल पर किया गया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण (PMAY-G) सहित अन्य आवास योजनाओं के अंतर्गत स्वीकृत आवासों के निर्माण को 90 दिवस में पूर्ण करने हेतु विस्तृत कार्ययोजना पर चर्चा की गई। साथ ही हितग्राहियों को प्राप्त राशि की जानकारी प्रदान करते हुए उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान किया गया।

महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) अंतर्गत प्रगतिरत कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने एवं मांग आधारित नवीन कार्य प्रारंभ करने पर विशेष जोर दिया गया। इसके अतिरिक्त “मोर गांव-मोर पानी, मोर तरिया अभियान” के अंतर्गत “नवा तरिया – आय के जरिया” हेतु स्थलों का चिन्हांकन कर कार्ययोजना तैयार की गई।

कार्यक्रम के दौरान स्व-सहायता समूह की दीदियों को सामग्री आपूर्ति एवं आजीविका गतिविधियों के लिए प्रोत्साहित किया गया। साथ ही रेन वाटर हार्वेस्टिंग, जियो-टैगिंग कार्यों की पूर्णता, शिकायतों के त्वरित निराकरण तथा QR कोड के माध्यम से योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार पर विशेष ध्यान दिया गया।

जल संरक्षण एवं संवर्धन में युवाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु रणनीति बनाई गई तथा 10 अप्रैल को जल संरक्षण हेतु आयोजित होने वाले कार्यक्रम का व्यापक प्रचार-प्रसार किया गया। इसके तहत जिला के प्रत्येक ग्रामीण परिवार श्रमदान कर अपने घर में सोखता गड्ढा का निर्माण करेंगे।

रोजगार एवं आवास दिवस कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं ग्रामीणों की सक्रिय सहभागिता रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page