जिला पुलिस के.सी.जी. द्वारा शराब पीकर वाहन चालकों पर कड़ी कार्यवाही.

AP न्यूज विश्वराज ताम्रकार जिला ब्यूरो चीफ केसीजी
केसीजी पुलिस का यातायात नियमों का पालन कराने के लिए लगातार जारी है सघन वाहन चेकिंग अभियान.
वाहन चेकिंग के दौरान शराब पीकर वाहन चलाते पाए जाने पर 11 वाहन चालकों पर माननीय न्यायालय द्वारा 1,35,000/-अर्थदंड से किया गया दण्डित.
शराब पीकर वाहन चलाते पाए गये प्रकरणो को माननीय न्यायालय पेश कर ड्राइविंग लाइसेंस निलंबन की कार्यवाही हेतु प्रकरण बनाकर भेजा जा रहा है RTO कार्यालय .
खैरागढ़ : जिला पुलिस केसीजी (छ. ग.) टीम द्वारा सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने के साथ साथ शराब पीकर वाहन चलाने एवं यातायात नियमों के उलंघन करने वाले वाहन चालकों पर लगातार कार्यवाही की जा रही है, जिसमे कुल 11 शराब पीकर वाहन चलाते पाए जाने पर माननीय न्यायालय द्वारा 1,35,000/- रूपये का अर्थदंड से दण्डित किया गया. जिला पुलिस केसीजी व्यापक स्तर पर वाहन चेकिंग अभियान चलाकर शराब पीकर वाहन चलाते पाए जाने वाले वाहन चालकों पर मोटर अधिनियम के तहत कार्यवाही करते हुए लाइसेंस निलंबन की कार्रवाही हेतु 06 प्रकरण में संबंधित परिवहन विभाग को भेजी जाती है,यातायात नियमों का पालन कराने जन जागरूकता कार्यक्रम के माध्यम से यातायात नियमों की जानकारी दिया जा रहा है एवं नियमों के उलंघनकर्ताओ पर मोटर अधिनियम के तहत कार्यवाही निरंतर जारी है.
