जिला केसीजी पुलिस टीम द्वारा अवैध कच्ची महुआ शराब बेचने वाले के विरूद्व की गई कार्यवाही

AP न्यूज विश्वराज ताम्रकार जिला ब्यूरो चीफ केसीजी
15 लीटर कच्ची महुआ शराब जप्त कर 01 आरोपी को किया गया गिरफ्तार
खैरागढ़ : पुलिस टीम केसीजी द्वारा अवैध शराब बिक्री पर लगातार कार्यवाही जारी है इसी क्रम में थाना गातापार क्षेत्रान्तर्गत ग्राम भरतपुर में दिनांक 14/03/2026 को हाथ भट्टी कच्ची महुआ शराब बेचने वाले रोहित कुमार धुर्वे पिता भैयाराम धुर्वे उम्र 45 साल ग्राम भरतपुर थाना गातापार जिला के.सी.जी. (छ0ग0) से एक सफेद रंग कपडा के थैला में पीला रंग के 02 जरिकेन प्रत्येक जरिकेन में 05-05 लीटर कच्ची महुआ शराब भरा हुआ एवं एक पीला रंग के प्लास्टिक थेला में एक सफेद रंग के जरिकेन जिसमें 05 लीटर कच्चीज महुआ शराब भरा हुआ कुल 15 लीटर कच्ची महुआ शराब जुमला कीमती 3000 रू को जप्ति कर आरोपी को दिनांक 14.03.2026 के 20.30 बजे गिरफ्तार कर अपराध क्रमांक 24/2026 धारा 34 (2) आबकारी एक्टकी कार्यवाही किया गया है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर आदेशानुसार अग्रिम कार्यवाही की जावेगी।उपरोक्त कार्यवाही में केसीजी पुलिस टीम का सराहनीय योगदान रहा।

