G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhINDIARaipurखास-खबर

शंकराचार्य प्राकट्य उत्सव 26 अप्रैल को रायपुर में, समाजजनों की गरिमामयी उपस्थिति अपेक्षित


रायपुर। छत्तीसगढ़ सनातन दशनाम गोस्वामी समाज रायपुर (पंजीयन क्रमांक 1657) द्वारा प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी भगवान आदि गुरु शंकराचार्य के प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन 26 अप्रैल 2026, रविवार को शहीद स्मारक भवन रायपुर में किया जाएगा। आयोजन को लेकर समाजजनों में उत्साह का माहौल है।
समाज के पदाधिकारियों ने बताया कि आद्य शंकराचार्य के आध्यात्मिक विचारों और सांस्कृतिक चेतना को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। उनके द्वारा सनातन धर्म की रक्षा एवं पुनर्स्थापना के लिए किए गए कार्य आज भी प्रेरणास्रोत हैं। आयोजन के माध्यम से सनातन धर्मावलंबियों में आत्मसम्मान, आस्था, एकता एवं गौरव की भावना को सुदृढ़ करने का प्रयास किया जाएगा।
कार्यक्रम में समाज के समस्त महंतगण, संरक्षकगण, संस्थापकगण, प्रबुद्धजन, मातृशक्ति, युवा एवं बच्चों सहित प्रदेश व जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों की सक्रिय सहभागिता, गरिमामयी उपस्थिति एवं सहयोग अपेक्षित है।
इस आयोजन के सफल संचालन हेतु प्रांत अध्यक्ष मोहनपुरी गोस्वामी, पूर्व प्रांत अध्यक्ष वीरेंद्र पुरी गोस्वामी, प्रदेश कोषाध्यक्ष सुधीर बन गोस्वामी, प्रदेश महासचिव संजयगिरी सहित विभिन्न जिलों के पदाधिकारी एवं सदस्य सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं।
जिलाध्यक्ष रायपुर वेदपुरी गोस्वामी ने समाजजनों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page