G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhKCGखास-खबर

कलेक्टर ने विकास कार्यों की समीक्षा की, समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश

AP न्यूज विश्वराज ताम्रकार जिला ब्यूरो चीफ केसीजी

लंबित प्रकरणों के त्वरित निराकरण और पात्र हितग्राहियों तक लाभ पहुंचाने पर दिया जोर

खैरागढ़ : कलेक्टर इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल ने समय-सीमा बैठक में शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन एवं विकास कार्यों की गहन समीक्षा की । उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करते हुए निर्धारित समय-सीमा के भीतर लक्ष्य हासिल किए जाएं।

बैठक के दौरान समग्र शिक्षा अंतर्गत लंबित एवं अप्रारंभ कार्यों की स्थिति की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि ऐसे कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र प्रारंभ किया जाए। वहीं आयुष्मान, आभा एवं वय वंदन कार्ड निर्माण की प्रगति की समीक्षा करते हुए पात्र हितग्राहियों को शत-प्रतिशत कार्ड बनाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही जल संरक्षण के तहत संचालित जल शक्ति अभियान के “कैच द रेन” कार्यक्रम, पीएम सूर्यघर योजना में सोलर इंस्टॉलेशन की प्रगति तथा धान उठाव की स्थिति की भी समीक्षा की।

प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत निर्माण कार्यों की प्रगति पर कलेक्टर ने विशेष ध्यान देते हुए निर्माणाधीन आवासों को शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्माणाधीन आवासों की नियमित मॉनिटरिंग की जाए और हितग्राहियों को समय पर आवश्यक सामग्री एवं तकनीकी सहयोग उपलब्ध कराया जाए, ताकि सभी आवास तय समय-सीमा में पूर्ण हो सकें।

बैठक में जनगणना से संबंधित तैयारियों की भी जानकारी ली गई। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय रहते पूर्ण कर ली जाएं तथा कार्य के दौरान किसी प्रकार की लापरवाही न हो। साथ ही जनगणना कार्य में लगे कर्मचारियों को आवश्यक प्रशिक्षण एवं संसाधन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। राजस्व विभाग की समीक्षा के दौरान लंबित प्रकरणों के त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। बैठक में जिला पंचायत सीईओ प्रेम कुमार पटेल, अपर कलेक्टर सुरेंद्र कुमार ठाकुर, संयुक्त कलेक्टर सुमन राज सहित सभी एसडीएम एवं जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page