G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhINDIAKabirdhamखास-खबर

सरस मेला के दो दिनों में 1 लाख 85 हजार रुपए से अधिक का हुआ व्यवसाय

महिला समूह द्वारा निर्मित सामग्री लोगों को आ रहा पसंद

दैनिक उपयोग की आकर्षक सामग्रियां कम दामों पर विक्रय के लिए है उपलब्ध

कवर्धा–  सरदार पटेल मैदान कवर्धा में 23 मार्च से 26 मार्च तक आयोजित हो रहे संभागीय सरस मेला में महिला स्व सहायता समूह की दीदियों के लिए मिल का पत्थर बन गया है। मेले के महज दो दिनों में ही विभिन्न समूह का अभी तक लगभग 1 लाख 85 हजार रुपए से अधिक का व्यवसाय हो चुका है। जैविक खाद्य पदार्थों में दाल के विभिन्न प्रकार, अचार, पापड़, मिलेट बिस्किट्स, हर्बल फिनायल, साबुन, दोना पत्तल अगरबत्ती, हैंडलूम बिरनमाला, चूड़ी, कंगन जैसे अनेक वस्तुएं लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बन गए हैं। मेले में समूह द्वारा उत्पादित विभिन्न वस्तुओं की प्रदर्शनी सह विक्रय हेतु स्टाल लगाए गए हैं।स्टाल में लगी सामग्रियां लोगों को बाजार मूल्य से कम दरो पर मिल रही है जिसे लोगों ने हाथों-हाथ लिया है। उल्लेखनीय है कि पॉपकॉर्न चार्ट गुपचुप फल के स्टॉल एवं बच्चों के लिए लगाए गए ट्रम्पोलिन सहित सांस्कृतिक कार्यक्रमों की संध्या ने मेले की रौनक को और बढ़ा दिया है। बड़ी संख्या में लोग मेला स्थल पहुँच कर ग्रामीण महिलाओं द्वारा निर्मित उपयोगी एवं आकर्षक वस्तुओं को कम दर में प्राप्त कर लाभ ले रहे हैं। इस संबंध में जानकारी देते हुए मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत कबीरधाम अभिषेक अग्रवाल ने बताया कि संभागीय सरस मेला में दुर्ग संभाग के सभी सात जिलों के महिला समूह ने अपने विभिन्न उत्पादनो की प्रदर्शनी सह विक्रय का स्टॉल लगाया है।फ़ूड स्टॉलों के अतिरिक्त 28 अन्य स्टॉल लगाए गए हैं तथा मेले के सिर्फ दो दिनों में ही विभिन्न समूह को 1 लाख 85 हजार रुपए से अधिक की आमदनी हो चुकी है।मेले के आयोजन को लेकर समूह की दीदियों में बहुत उत्साह है और स्थानीय लोगो को इसका लाभ मिल रहा है। संभागीय सरस मेला से महिलाओं को अपना व्यवसाय आगे बढ़ाने के लिए बड़ा मंच प्रदान किया गया है। खरीदी बेहतर होने से उनका स्वरोजगार के साथ उत्साह वर्धन होगा। आजीविका की गतिविधियां से लाभान्वित होकर महिलाएं आत्मनिर्भर होगी। बच्चों और बड़ो के लिए पॉपकॉर्न गाने का रस का स्टाल लगा है।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां

संभागीय सरस मेला में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन ने लोगों को बहुत आकर्षित किया। सरगम ग्रुप कवर्धा के श्री महेश ठाकुर एवं उनके साथियों ने देशभक्ति एवं फिल्मी गीतो से दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। इसी तरह श्री माधवेश केसरी एवं साथियों ने भी रंगारंग प्रस्तुति दी। कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय कवर्धा के बच्चों ने छत्तीसगढ़ी रीमिक्स के द्वारा अपने नृत्य कौशल का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सभी का मन मोह लिया। श्री धनीदास मानिकपुरी एवं श्री संजय मानिकपुरी द्वारा मयारू के माया कार्यक्रम में पारंपरिक छत्तीसगढ़ी गीतों का बेहतरीन प्रदर्शन किया। श्री रामखिलावन लांझेकर एवं उनके साथियों द्वारा सूफी गायन प्रस्तुत की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page