G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhINDIARaipurखास-खबर

भाजपा महिला मोर्चा ने 511 कन्या भोज एवं भंडारा का किया भव्य आयोजन

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती विभा अवस्थी के मार्गदर्शन एवं आदेशानुसार एवं रायपुर भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष श्रीमती कृतिका जैन के नेतृत्व में सोमवार को मधु पिल्ले स्कूल, पार्षद कार्यालय के बाजू पंडरी में पावन पर्व नवरात्रि के शुभ अवसर पर पंचमी के दिन भव्य 511 कन्या भोज एवं भंडारा का आयोजन किया। इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रही।

इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीमती कृतिका जैन ने कहा कि नारी शक्ति का स्वरूप है जो शक्ति के पावन पर्व पर मां शक्ति की उपासना करते हुए आज 511 कन्याओं का भोज कराकर आशीर्वाद लिया। प्रदेश में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय महिलाओं सशक्तिकरण की दिशा में उल्लेखनीय कार्य कर रहे है। आज प्रदेश की मातृशक्ति प्रदेश की साय सरकार की योजनाओं के माध्यम से सशक्त हो रही है। नवरात्रि के पावन पर्व में मां शक्ति का आशीर्वाद सभी को मिले इसकी कामना की है।

इस अवसर पर राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा, विधायक सुनील सोनी, पुरंदर मिश्रा, महापौर मीनल चौबे, रायपुर जिला प्रभारी राजेंद्र शर्मा, जिला महामंत्री गुंजन प्रजापति, बाल आयोग अध्यक्ष वर्णिका शर्मा, लोकेश कांवरिया, रायपुर नगर निगम के सभापति सूर्यकांत राठौर, पार्षद अवतार सिंह बगल सहित जिला एवं मंडल स्तर की सभी बहने उपस्थित रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page