अग्निवीर भर्ती हेतु 01 अप्रैल 2026 तक करें ऑनलाइन आवेदन

AP न्यूज विश्वराज ताम्रकार जिला ब्यूरो चीफ केसीजी
खैरागढ़ : जिला रोजगार कार्यालय रायपुर से प्राप्त जानकारी के अनुसार भारतीय थल सेना में अग्निवीर भर्ती हेतु वर्ष 2027 के लिए अधिसूचना जारी कर ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 01 अप्रैल 2026 निर्धारित की गई है।
जिले के अविवाहित, योग्य एवं इच्छुक अभ्यर्थी जिनकी जन्मतिथि 01 जुलाई 2005 से 01 जुलाई 2009 के मध्य है, वे अग्निवीर भर्ती 2027 के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
इच्छुक अविवाहित पुरुष अभ्यर्थी भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर जाकर अग्निवीर भर्ती के अंतर्गत अग्निवीर (जनरल ड्यूटी), अग्निवीर (टेक्निकल), अग्निवीर (क्लर्क/स्टोर कीपर) तथा अग्निवीर ट्रेड्समैन (8वीं एवं 10वीं पास) पदों के लिए अपनी योग्यता के अनुसार 01 अप्रैल 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थी अपनी योग्यता के अनुसार अग्निवीर के दो पदों के लिए आवेदन करने के पात्र होंगे।
ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (CEE) 01 जून 2026 से 15 जून 2026 के मध्य आयोजित होने की संभावना है।
अधिक जानकारी के लिए सेना भर्ती कार्यालय रायपुर के टेलीफोन नंबर 0771-2965212, 0771-2965214 पर संपर्क किया जा सकता है। इसके अलावा विस्तृत जानकारी भारतीय सेना की वेबसाइट पर भी देखी जा सकती है।


