G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhINDIAKabirdhamखास-खबर

मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना के लिए आवेदन आमंत्रित

कवर्धा, 06 अप्रैल 2026। मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति तथा अनुसूचित जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना अंतर्गत जिले के अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के ग्रामीण प्रतिभावान विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इस योजना का उद्देश्य विद्यार्थियों को आधुनिक एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करते हुए उनमें नई सोच का विकास करना, बेहतर कैरियर चयन हेतु मार्गदर्शन देना, प्रतिस्पर्धी वातावरण में तैयार करना तथा उनके बहुमुखी व्यक्तित्व विकास के लिए अवसर उपलब्ध कराना है। योजना के अंतर्गत चयनित विद्यार्थियों को कक्षा 6वीं से 12वीं तक छत्तीसगढ़ राज्य के चयनित उत्कृष्ट आवासीय विद्यालयों में निःशुल्क अध्ययन की सुविधा प्रदान की जाएगी। इन विद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों के लिए निर्धारित मान्य शुल्क की प्रतिपूर्ति विभाग द्वारा की जाएगी। योजना के सफल क्रियान्वयन हेतु जिले में संचालित इच्छुक एवं पात्र संस्थाओं से “रुचि की अभिव्यक्ति” के प्रारूप में प्रस्ताव आमंत्रित किए गए हैं। सभी इच्छुक संस्थाएं अपने प्रस्ताव कार्यालय सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास, कबीरधाम में 23 अप्रैल 2026, शाम 5 बजे तक अनिवार्य रूप से जमा कर सकते हैं। योजनांतर्गत संस्थाओं के लिए निर्धारित मापदंड, पात्रता एवं अन्य विस्तृत जानकारी विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है, जिसका अवलोकन कर आवश्यक जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page