पशु तस्करी में जब्त किए एक वाहन को किया गया राजसात
AP न्यूज विश्वराज ताम्रकार जिला ब्यूरो चीफ केसीजी
खैरागढ़ : कलेक्टर इंद्रजीत चंद्रवाल ने ग्राम गुन्जेरा के कौशल कुमार साहू जिला बेमेतरा छ. ग. के स्वामित्व के जब्तशुदा वाहन बोलेरो पीकप वाहन क्रमांक सी. जी .04 क्यू एन 7792, को छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिक्षण अधिनियम के प्रावधानों के तहत शासन के पक्ष में राजसात किया है। जारी आदेश के अनुसार विरूद्ध पुनरीक्षण की अवधि
समाप्त हो जाने और सक्षम
न्यायालय से किसी प्रकार का कोई आदेश प्राप्त नहीं होने की दशा में राजसात किए गए वाहन का नियमानुसार निलामी की कार्रवाई की जाएगी तथा प्राप्त राशि को छत्तीसगढ़ शासन के निर्धारित मद में खजाना दाखिल करने की कार्रवाई की जाएगी। सत्र न्यायालय खैरागढ़-छुईखदान-गंडई से जारी आदेश के विरूद्ध कोई आदेश प्राप्त होने पर आगे की कार्रवाई न्यायालय के आदेशानुसार की जाएगी।

