रैंप योजना अंतर्गत जिला पंचायत खैरागढ़ में एडवांस ट्रेनिंग प्रशिक्षण सम्पन्न

AP न्यूज विश्वराज ताम्रकार जिला ब्यूरो चीफ केसीजी
खैरागढ़ :
केंद्र सरकार की रैंप(RAMP) योजना के अंतर्गत जिला पंचायत जिला खैरागढ़ में उद्यमिता विषय पर एडवांस ट्रेनिंग प्रशिक्षण दो दिवसीय कार्यक्रम किया गया। यह कार्यक्रम सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय तथा राज्य सरकार की उद्यमिता प्रोत्साहन पहलों के तहत आयोजित सीएसआईडीसी रायपुर के बैनर तले चॉइस कंसल्टेंसी द्वारा आयोजित किया गया। जिसमें कुल 30 उद्यमियों और महिला उद्यमियों ने उत्साहपूर्ण सहभागिता की। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य स्थानीय संसाधनों पर आधारित उद्योगों को प्रोत्साहित करना, स्व रोजगार के अवसर सृजित करना तथा प्रतिभागियों को व्यवहारिक एवं तकनीकी ज्ञान प्रदान करना रहा।प्रशिक्षण कार्यक्रम के प्रथम दिवस में प्रतिभागियों से रूबरू होकर उनकी गतिविधियों और कार्य प्रणाली के बारे में जानकारी ली गई। उपरांत मास्टर ट्रेनर पारुल द्वारा केंद्र सरकार द्वारा दी जा रहीं योजनाओं के लाभ, संस्थागत रूपरेखा , अनुभवों,व्यवसाय समीक्षा एवं विस्तार रणनीति, वित्तीय प्रबंधन एवं डिजिटल टूल्स ,कानूनी एवं नियामक अनुपालन (जीएसटी सहित ), गुणवत्ता नियंत्रण एवं मानकीकरण व आगामी संभावनाओं के विषय में चर्चा की गई।उपरांत प्रशिक्षण के द्वितीय दिवस में ब्रांडिंग , मार्केटिंग,ग्राहक सहभागिता,डिजिटल परिवर्तन एवं ई कॉमर्स ,सरकारी ई मार्केट प्लेस( GeM ),निर्यात की तैयारी एवं अंतर्राष्ट्रीय बाजार तक पहुंच ,सप्लाई चैन इन्वेंटरी प्रबंधन , सरकारी योजनाएं एवं एमएसएमई सहायता, बिसनेस पिचिंग एवं निवेशक- तैयारी आगामी संभावनाओं के विषय में चर्चा की गई। उक्त दिवस प्रशिक्षुओ को योजनाओं के लाभ, लोन प्रणाली, प्रस्तुति व सब्सिडी, वर्क कैपिटल आदि के बारे में संक्षिप्त जानकारी दी गई।
प्रतिभागियों ने कार्यक्रम को अत्यंत उपयोगी, प्रेरक एवं मार्गदर्शक बताया। कार्यक्रम में मास्टर ट्रेनर पारुल पाण्डेय, व डिविजनल समन्वयक लोकेश सिन्हा, तुषार साहू रहे।
समापन अवसर पर चॉइस कंसल्टेंसी सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड द्वारा द्वारा सभी प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया |



