प्रधानमंत्री अनुसूचित जाति अभ्युदय योजना : खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में 93 हितग्राहियों को मिलेगा ऋण और अनुदान
AP न्यूज विश्वराज ताम्रकार जिला ब्यूरो चीफ केसीजी
लघु उद्योग और व्यापार के लिए कलेक्टर ने बैंकर्स को दिए लक्ष्य पूरा करने के निर्देश, आवेदन आमंत्रित
खैरागढ़ : प्रधानमंत्री अनुसूचित जाति अभ्युदय योजना (पीएम अजय) अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2025-26 में खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले 93 पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित करने का लक्ष्य दिया गया है। योजना का लाभ लेने के इच्छुक एवं पात्रता रखने वाले अनुसूचित जाति वर्ग के आवेदक ऋण प्रकरण तैयार कर अनुशंसा सहित कार्यालय जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास प्रस्तुत कर सकते हैं।
कलेक्टर इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल ने जिले के बैंकर्स को समय सीमा में लक्ष्य पूरा करने के निर्देश दिए है इस संबंध में जिला अंत्यावसायि सहकारी विकास समिति मर्यादित के प्रभारी
अधिकारी ने बताया कि प्रधानमंत्री अनुसूचित जाति अभ्युदय योजना अंतर्गत लघु बैंकों उद्योग एवं व्यापार के लिए के माध्यम से ऋण स्वीकृत कराये जाने हेतु प्रकरण भेजे जाते है तथा निगम द्वारा अनुदान दिया जाता है। ऋण इकाई लागत की अधिकतम सीमा नहीं है। इसके वाइंडिंग, मुर्गीपालन, बकरी तहत किराना, मनिहारी, कपड़ा, नाई-सेलून, ब्यूटी पार्लर, टेलरिंग, फैंसी, मनिहारी, मोटर मैकेनिक, सायकिल मरम्मते एवं दुकान, टीवी रेडियो मोबाईल रिपेयरिंग, पालन, सब्जी व्यवसाय, दोना पत्तल निर्माण, लघु एवं कुटीर उद्योग एवं स्थानीय परिस्थिति अनुसार अन्य आवश्यकता जनित व्यवसाय शामिल है। योजना के संबंध में विस्तृत जानकारी एवं आवेदन पत्र कार्यालय जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति मर्यादित खैरागढ़-छुईखदान-गंडई से प्राप्त की जा सकती है।



