पी एम श्री स्कूल के छात्रों का उड़ीसा भ्रमण एक्सपोज़र विजिट

AP न्यूज विश्वराज ताम्रकार जिला ब्यूरो चीफ केसीजी

खैरागढ़ : राष्ट्रीय आविष्कार अभियान अंतर्गत पीएमश्री विद्यालयों के विद्यार्थी एवं शिक्षक का राज्य के बाहर शैक्षणिक भ्रमण कराया गया।
राज्य परियोजना कार्याालय समग्र शिक्षा से जिला-खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई (छ.ग.) के 04 पी.एम श्री विद्यालयों का शैक्षणिक भ्रमण कलेक्टर इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल (था.प्र.से.) के निर्देशन में राज्य के बाहर शैक्षणिक भ्रमण हेतु कक्षा 11वीं के छात्रों के 08 छात्र/छात्रा एवं 04 शिक्षक/शिक्षिकाओं के साथ उड़ीसा भ्रमण हेतु दल प्रभारी पवन कुमार ददरया प्राचार्य एवं नोडल शैक्षणिक भ्रमण के लिए छात्रों को ए.डी.एम. सुरेन्द्र ठाकुर, डिप्टी कलेक्टर, रेणुका रात्रे एवं जिला शिक्षा अधिकारी लालजी द्विवेदी द्वारा हरी झंडी दिखाकर एवं छात्र-छात्राओं को नोटपेड, पेन प्रदान कर शुभकामना देते हुए जिले के दल केा रवाना किया गया। शैक्षणिक भ्रमण हेतु छात्रो का चयन कक्षा दसवीं मे सत्र 2025=26 मे विद्यालय स्तर पर सर्वाधिक अंक प्राप्त एवं शाला मे कक्षा 11 वी विज्ञान संकाय मे अध्यनरत छात्रों का चयन किया गया था। इस शैक्षणिक भ्रमण का उद्देश्य विद्यार्थी को ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक धरोहरों का प्रत्यक्ष अनुभव कराना, विज्ञान केन्द्र में वैज्ञानिक अवधारणाओं को रोचक तरीके से समझना एवं चिड़ियाघर में वन्यजीवों एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। राज्य के बाहर शैक्षणिक भ्रमण में छात्रों ने उड़ीसा के भुवनेश्वर स्थित रिजनल साईंस सेन्टर में दिनांक 07/02/2026 को भ्रमण किया, जहां विज्ञान की बारीकियों को विभिन्न प्रयोग एवं माॅडल के द्वारा उन्होने समझा, साथ ही ब्रम्हाण्ड एवं तारामंडल के संबंध में जानकारी बच्चों को दी गई। छात्रों ने मेण्डल के प्रयोग, गणितीय प्रयोग, भौतिक के माॅडल को बारीकी से देखा और उनसे संबंधित सवाल शिक्षकों से पूछे गये जिसका समाधान शिक्षकों द्वारा किया गया। साथ ही छात्रों ने डायनासोर पार्क, लाईट एवं प्रकाश के प्रभाव को भी देखा तदुपरांत अपनी जिज्ञासाओं के आधार पर छात्रो ने लगातार एच.डी. गैलरी, मिरर गैलरी का भ्रमण किया। जहाँ बच्चो ने बहुत रूचि के साथ विज्ञान की बारीकियों को समझा, दिनांक 08/02/202़6 को भुवनेश्वर उड़ीसा स्थित नंदन वन में छात्रों को भ्रमण कराया गया जहाँ छात्र-छात्राओं ने विभिन्न वन्य जीवों के जीवन शैली, जैन विविधता एवं उनके रहन-सहन वातावरण को नजदीक से देखा। विभिन्न पशुपक्षी, रेप्टाॅइल, सरीसृप, मछली पक्षी के विभिन्न प्रजातियों को बच्चो ने पहली बार करीब से देखा। बच्चों ने नंदन कानन का आनंद लिया एवं बहुत खुश हुये। इसके उपरांत भुवनेश्वर के स्थानीय स्थलों का भ्रमण करते हुये अगले दिन छात्र-छात्राओं का दल उड़ीसा तीर्थ जगन्नाथ पुरी पहुँचा, जहां सबसे पहले छात्रों ने पहली बार समुद्र देखा जहाँ गोल्डन बीच में इस छात्रों ने समुद्र एवं उसके आसपास के वातावरण का अध्ययन किया एवं बहुत ज्यादा छात्रो ने आनंद उठाया। इसके उपरांत भगवान जगन्नाथ का दर्शन पूरे दल के द्वारा दल प्रभारी पवन कुमार ददरया के नेतृत्व में किया गया जहाँ पुरातात्विक, धरोहर, भगवान जगन्नाथ के मंदिर की बनावट को छात्रो ने करीब से देखा तत्पश्चात् पुरी के स्थानीय स्थलों के दर्शन चंद्रभागा, धवलगिरी, चंद्रगिरी, सांची स्तूप, कोणार्क सूर्य मंदिर जैसे ऐतिहासिक स्थलो का भ्रमण का समापन हुआ एवं सभी छात्र छात्राये शिक्षक सकुशल अपने घर वापस पहुँचे । उपरोक्त शैक्षणिक भ्रमण को सफल बनाने में आत्माराम साहू समग्र शिक्षा, श्रीष कुमार पांडे समग्र शिक्षा, प्रेरणा केशरवानी व्याख्याता पीएम श्री सेजेस छुईखदान, सौम्या शर्मा व्याख्याता पीएम श्री सेजेस गण्डई, राम्हिन चंद्रवंशी व्याख्याता पीएमश्री सेजेस जालबांधा, अनिता सरकार व्याख्याता पीएमश्री सेजेस जालबांधा, दल प्रभारी पवन कुमार ददरया प्राचार्य पीएम श्री सेजेस गण्डई एवं लालजी द्विवेदी जिला शिक्षा अधिकारी जिला-खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई का सफल मार्गदर्शन एवं सहयोग रहा। जिला शिक्षा अधिकारी ने छात्रो के वापस लौटने के बाद उनसे भ्रमण के संबंध में चर्चा की एवं कहा कि इस प्रकार के भ्रमण से छात्रों में समग्र विकास होता है तथा छात्र विभिन्न प्रकार की गतिविधियों को करीब से जानते है और सीखते है।
