ChhattisgarhINDIARaipurखास-खबर
नक्सलवाद समाप्ति के सरकार के दावे पर कांग्रेस के 10 सवाल
रायपुर/31 मार्च 2026। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 31 मार्च 2026 तक प्रदेश और देश से नक्सलवाद समाप्ति की घोषणा किया था। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने सरकार से सवाल पूछा कि-
- 31 मार्च बीत गया, क्या साय सरकार इस बात की अधिकारिक घोषणा करती है, प्रदेश से नक्सलवाद पूर्णतः समाप्त हो चुका है, अब प्रदेश का कोई भी इलाका नक्सल प्रभावित नहीं है?
- क्या सरकार इसकी गारंटी लेगी, प्रदेश नक्सल के नाम से हो रही हिंसा से मुक्त हो चुका है? अब प्रदेश में कोई नक्सल हिंसा नहीं होगी?
- नक्सलवाद समाप्ति के लिए सरकार ने क्या पैमाना माना था और उनमें से कितने पैमाने पूरे हो चुके है? प्रदेश की जनता जानना चाहती है।
- अब बस्तर में किसी निर्दोष का खून नहीं बहेगा? अब बस्तर का आम आदिवासी मारा नहीं जाएगा?
- यदि नक्सलवाद समाप्त हो गया है तो राज्य सरकार ने अभी तक बस्तर से कितने सुरक्षाबलों के कैंप हटाना शुरू किया? कितने सुरक्षा बलों की बटालियन की बस्तर से वापसी करना शुरू किया गया?
- नागरिक बस्तर में कहीं भी, किसी भी समय बेरोक-टोक आ जा सकते है, सरकार उनकी सुरक्षा की पूरी गारंटी लेगी क्या? प्रदेश की जनता जानना चाहती है।
- क्या अब नक्सलवाद के नाम पर निर्दोष आदिवासियों का एनकाउंटर नहीं होगा?
- क्या नक्सल के नाम पर जो सुरक्षा लोगों को दी गयी थी, सरकार उनको भी रिव्यू करेगी?
- क्या अब बस्तर के जल, जंगल, जमीन पर आदिवासियों का बेरोक-टोक अधिकार रहेगा? बेखौफ होकर आदिवासी अपने वनोपजों का संग्रहण कर सकेंगे, सरकार इसकी गारंटी देगी?
- झीरम जैसे राजनैतिक हत्याकांड के आरोपियों को सजा मिलेगी या उनको भी सरकार ने माफ कर दिया?


