G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhKCGखास-खबर

पोषण और शिक्षा की नई किरण: पीएम जनमन योजना में उल्लेखनीय प्रगति

AP न्यूज विश्वराज ताम्रकार जिला ब्यूरो चीफ केसीजी

खैरागढ़ : जिले के छुईखदान परियोजना अंतर्गत विशेष पिछड़ी जनजाति बैगा बसाहटों में संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण जिला कार्यक्रम अधिकारी पी.आर. खूटेल एवं परियोजना अधिकारी सुनील बंजारे द्वारा किया गया। निरीक्षण के दौरान पंडरीपानी, डीहीपारा, ढोलपिट्टा एवं सुकतरा स्थित केंद्रों का स्थल अवलोकन कर निर्माण कार्यों की प्रगति तथा संचालित गतिविधियों का जायजा लिया गया।

निरीक्षण के दौरान पेयजल, शौचालय, किचन, बच्चों के बैठने की व्यवस्था एवं सुरक्षा जैसे मूलभूत सुविधाओं की विस्तृत समीक्षा की गई। अधिकारियों ने निर्देश दिए कि सभी केंद्रों में स्वच्छ, सुरक्षित एवं बाल हितैषी वातावरण सुनिश्चित करते हुए सेवाओं की गुणवत्ता बनाए रखी जाए तथा निर्माण कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण किए जाएं।

8 आंगनबाड़ी केंद्रों की स्वीकृति, 3 भवन पूर्ण

प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2025-26 में परियोजना छुईखदान के बैगा बसाहटों में 8 नवीन आंगनबाड़ी केंद्रों की स्वीकृति प्राप्त हुई है। परियोजना अधिकारी श्री बंजारे ने जानकारी दी कि इनमें से 3 आंगनबाड़ी भवन पूर्ण हो चुके हैं, जबकि 3 भवन निर्माणाधीन हैं तथा शेष 2 केंद्र एमपीसी (बहुउद्देशीय केंद्र) के माध्यम से संचालित किए जा रहे हैं।

दूरस्थ क्षेत्रों में मिल रही पोषण और स्वास्थ्य सेवाएं

इन आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से वनांचल क्षेत्रों में निवासरत बैगा समुदाय के बच्चों, गर्भवती एवं धात्री माताओं को पोषण आहार, स्वास्थ्य सेवाएं एवं प्रारंभिक शिक्षा की सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। इससे कुपोषण में कमी लाने एवं मातृ-शिशु स्वास्थ्य में सुधार की दिशा में सकारात्मक परिणाम सामने आने की उम्मीद है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page