G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhKCGखास-खबर

जिला निर्यात संवर्धन समिति की द्वितीय बैठक संपन्न

AP न्यूज विश्वराज ताम्रकार जिला ब्यूरो चीफ केसीजी

खैरागढ़ : जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई द्वारा जिला निर्यात संवर्धन समिति की द्वितीय बैठक का आयोजन  मैकाल सदन स्थित सभाकक्ष, जिला पंचायत भवन खैरागढ़ में किया गया। बैठक की अध्यक्षता प्रेम कुमार पटेल, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत खैरागढ़-छुईखदान-गंडई द्वारा की गई। बैठक में डीजीएफटी नागपुर, उद्योग संचालनालय, वन विभाग, कृषि विभाग, उद्यानिकी विभाग तथा मछली पालन विभाग के अधिकारी एवं प्रतिनिधि उपस्थित रहे। बैठक के प्रारंभ में सभी सदस्यों का स्वागत किया गया तथा जिला निर्यात एक्शन प्लान (DEAP) के ड्राफ्ट पर विस्तृत चर्चा की गई।
चर्चा के दौरान जिले से निर्यात योग्य संभावित उत्पादों की सूची जैसे पान, कोदो, टमाटर, सूखी सब्जियां, हैंडलूम आदि के संबंध में विचार-विमर्श किया गया। साथ ही आमजन में उद्यमिता की भावना विकसित करने तथा स्थानीय उत्पादों को निर्यात से जोड़ने के लिए विशेष प्रयास करने की आवश्यकता पर जोर दिया गया। बैठक में हुए विचार-विमर्श के आधार पर DEAP के ड्राफ्ट में आवश्यक संशोधन कर कलेक्टर महोदय की अनुशंसा पश्चात इसे संचालनालय को प्रेषित करने का निर्णय लिया गया।
डीजीएफटी नागपुर की अधिकारी द्वारा जानकारी दी गई कि भारत शासन द्वारा शीघ्र ही “निर्यात प्रोत्साहन” एवं “निर्यात दिशा” नामक दो योजनाएं प्रारंभ की जा रही हैं, जिनके माध्यम से निर्यातकों को विदेशों में गोदाम स्थापित करने पर अनुदान की सुविधा उपलब्ध होगी। बैठक में अध्यक्ष श्री पटेल द्वारा निर्देशित किया गया कि आसपास के जिलों में ग्रामीण परिवेश से सफल निर्यातक बने उद्यमियों को जिले में आमंत्रित कर कार्यशाला आयोजित की जाए, जिससे स्थानीय उद्यमियों को प्रेरणा मिल सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page