ChhattisgarhKabirdhamखास-खबर

कवर्धा:-जिले के 108 धान खरीदी केन्द्रो उपरोक्तानुसार निराकरण नही होने तक धान खरीदी बंद रहेगी।

कवर्धा :- जिला सहकारी समिति कर्मचारी संघ की धान खरीदी के संबंध में आवश्यक बैंठक दिनांक 07.12.2024 को रखी गई थी, जिसमें वर्तमान में धान खरीदी की समीक्षा की गई, एवं पाया गया कि धान खरीदी की तुलना में धान परिवहन न के बराबर हुआ है। न ही पर्याप्त मात्रा में टीओ जारी हो रहा है और न ही मिलर्स के द्वारा उठाव किये जाने को कोई समयसीमा दिखाई पड़ रहा है, कहने का तात्पर्य यह है कि प्रतिदिन धान खरीदी की अपेक्षा उठाव नही होने के कारण फड़ में धान रखने की जगह समाप्त हो चुकी है, 14.11.2024 से निरंतर धान खरीदी चल रही है एक महिने खरीदी होने के करीब है जिससे खरीदे गये धान में सुखत आने का पूर्ण संभावना बनी हुई है, साथ ही मौसम में बदलाव आने के कारण पर्याप्त सुरक्षा कर। पाने में समिति असमर्थ है।

जिला सहकारी समिति कर्मचारी संघ द्वारा ने धान परिवहन नहीं होने से खरीदी बंद करने का निर्णय लेके कलेक्टर को ज्ञापन दिया गया था जिसमें कवर्धा कलेक्टर के द्वारा कहा गया कि आपके समस्या का समाधान जरूर होगा आपके द्वारा दिए गए आवेदन में जो मांग है उसमें तुरंत निराकरण किया जाएगा और कहा कि शुक्रवार तक आपका मांग पूरा हो जाएगा खरीदी केंद्र से धान का उठाव जरूर होगा जिसमें आप अच्छे से बिना समस्या का धान खरीदी करे सकेंगे लेकिन अभी तक कुछ नहीं हुआ है। इस लिए 16.12.2024 से खरीदी बंद करने का निर्णय लिया जा रहा है।

जिसमें खरीदी केंद्रों में बहुत ही समस्या का सामना करना पड़ रहा है। लगातार अधिकारियों से अपने समस्या को अवगत कराते हुए समिति द्वारा बात रखी गई है लेकिन कोई निर्णय या समाधान नहीं हुआ। इस कारण समिति संघ द्वारा खरीदी बंद करने का निर्णय लिया गया जब तक खरीदी केंद्रों में निराकरण नहीं हो जाए

• प्रतिदिन खरीदी के अनुपात में उठाव की व्यवस्था की जावे।

• संग्रहण के केन्द्र द्वारा मनामानी पूर्वक गुणवत्ता की छंटनी की जा रही है जो कि अनुचित है। क्योकि समिति द्वारा धान की वेराईटी अनुसार ही धान भेजा जा रहा है।

• कृषक संघ द्वारा धान तौल को 40.700 किलोग्राम लेने हेतु तय किया गया है जिसका संघ विरोध करती है। क्योकि 40.700 में धान खरीदी होती है तो विपणन संघ द्वारा धान का तत्काल उठाव की व्यवस्था नही है।

अतः संघ द्वारा निर्णय लिया गया है कि दिनांक 16.12.2024 दिन बुधवार से संपूर्ण जिले के 108 धान खरीदी केन्द्रो उपरोक्तानुसार निराकरण नही होने तक धान खरीदी बंद रहेगी।

खरीदी केंद्र बंद होने से किसानों को भी समस्या का सामना करना पड़ेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page